{"_id":"6780221f64c01cb3a40ff45e","slug":"gorakhpur-news-kanpur-railway-police-termed-brijeshs-death-as-an-accident-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-804856-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कानपुर रेलवे पुलिस ने बृजेश की मौत को हादसा बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कानपुर रेलवे पुलिस ने बृजेश की मौत को हादसा बताया
विज्ञापन
चौरीचौरा के बृजेश पासवान का बृहस्पतिवार का हुआ अंतिम संस्कार
पत्नी ने सीट के विवाद को लेकर चलती ट्रेन से फेंकने का लगाया था आरोप
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के चकदेईया निवासी बृजेश पासवान (37) की मौत को कानपुर रेलवे पुलिस ने हादसा बताया है। बंगलुरू से लौटते समय मंगलवार को कानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। पत्नी रीना ने सीट के विवाद में चलती ट्रेन से फेंकने का आरोप लगाया था।
बुधवार को बृजेश का शव घर पहुंचा था, बृहस्पतिवार को मझना नाले के पास पिता रामआशीष ने अंतिम संस्कार किया। इसके बाद घर पर चौरीचौरा पुलिस ने जाकर पत्नी से घटनाक्रम की जानकारी ली, बयान नोट कर चली गई।
पत्नी बोली मुझे न्याय चाहिए
पत्नी और अन्य परिजनों का कहना है कि कानपुर रेलवे पुलिस ने बृजेश पासवान की मौत का कारण दुर्घटना बता रही है लेकिन ट्रेन से फेंककर हत्या हुई है। मोबाइल और अन्य सामान भी अभी तक नहीं मिला है। बृजेश की पत्नी का आरोप है कि सीट के विवाद को लेकर पति की हत्या हुई है। उन्हें न्याय चाहिए, उनके तीन बच्चे हैं। अब जिम्मेदारी कौन लेगा। पति की मौत के बाद से ही वह बार-बार रोते रोते अचेत हो जा रहीं थीं।
विज्ञापन
बेटा बोला-पापा मिठाई लेकर आएंगे
बृजेश पासवान के चार वर्षीय बेटे दीपांशु को पता ही नहीं है कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। मासूम बार-बार कह रहा है कि पापा कमाने गए हैं, मिठाई लेकर आएंगे। यह सुनकर परिजन उसे गले लगाकर चुप करा रहे थे।