फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Kamaluddin will be questioned again, police will take him on remand

Gorakhpur News: कमालुद्दीन से दोबारा होगी पूछताछ, रिमांड पर लेगी पुलिस

Sun, 17 Aug 2025 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Kamaluddin will be questioned again, police will take him on remand
गोरखपुर। बस्ती जिले में तैनात डाॅ. सुषमा जायसवाल के पति और रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी अशोक जायसवाल के अपहरण और फिरौती मांगने की घटना के मास्टरमाइंड बताए जा रहे कमालुद्दीन से दोबारा पूछताछ के लिए शाहपुर पुलिस अब पीसीआर (पुलिस कस्टडी रिमांड) लेने की तैयारी कर रही है। रायबरेली पुलिस उसे वारंट बी पर गोरखपुर पेशी पर लाई थी लेकिन सुनवाई के बाद उसे वापस भेज दिया गया था। इधर, घटना में फरार चल रहे अन्य आरोपी प्रीतम और अंश की तलाश तेज हो गई है। क्राइम ब्रांच ने दोनों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कराने के साथ ही इनाम घोषित करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

26 जुलाई को एयरफोर्स से सेवानिवृत्त अशोक जायसवाल को पादरी बाजार स्थित घर से रेलवे स्टेडियम जाते समय बदमाशों ने कौवाबाग अंडरपास से अगवा कर लिया था। बदमाशों ने पहले पांच करोड़, फिर दो करोड़ और अंत में एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने 15 घंटे के भीतर बेलघाट निवासी करुणेश दूबे समेत तीन बदमाशों को कार सहित गिरफ्तार कर अशोक जायसवाल को सकुशल बरामद कर लिया था। घटना के मास्टरमाइंड कमालुद्दीन ने 29 जुलाई को रायबरेली में दर्ज पुराने चोरी के केस में आत्मसमर्पण कर दिया था। 12 अगस्त को कमालुद्दीन इस मामले में वारंट बी पर पेशी के लिए लाया गया। पूछताछ में उसने दावा किया था कि उसे करुणेश से गाड़ी खरीदनी थी इसलिए सहयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed