फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Kalyan Mandapam will be built in Uruva, approval received from the government

Gorakhpur News: उरुवा में बनेगा कल्याण मंडपम, शासन से मिली स्वीकृति

Mon, 25 Aug 2025 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Kalyan Mandapam will be built in Uruva, approval received from the government
फाइव स्टार सुविधाओं से लैस होगा कल्याण मंडपम, चिह्नित की गई जमीन
विज्ञापन

मंडपम के लिए अभी वित्तीय स्वीकृति मिलनी बाकी

धुरियापार। नगर पंचायत उरुवा में कल्याण मंडपम निर्माण के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। इसके लिए जमीन पहले ही चिह्नित कर ली गई है। हालांकि, अभी वित्तीय स्वीकृति नहीं मिली है। मंडपम के निर्माण में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत आएगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष रामफेर कन्नौजिया व क्षेत्रीय विधायक राजेश त्रिपाठी के संयुक्त प्रयास के बाद शासन ने कल्याण मंडपम के निर्माण को मंजूरी दी है। कस्बे में बनने वाला कल्याण मंडपम फाइव स्टार सुविधाओं से लैस होगा। इस पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे नगर पंचायत की आय में वृद्धि होगी। चेयरमैन प्रतिनिधि नवीन कुमार उर्फ मुन्ना सिंह ने बताया कि मंडपम के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। इसके बनने से नगरवासियों को लाभ होगा। उन्हें शादी या आयोजन के लिए मैरिज हॉल पर मोटी रकम नहीं खर्च नहीं पड़ेगी। कल्याण मंडपम में विवाह मंडप, बैठने के लिए बड़ा हॉल और कमरे बनाए जाएंगे ताकि आयोजन के दौरान लोगों को सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिसाशी अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि कल्याण मंडपम के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। हालांकि, वित्तीय स्वीकृति मिलनी बाकी है। जल्द ही वह मिल जाएगी। उसके बाद कल्याण मंडपम का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed