{"_id":"68aa236fd87ec7f6050c85ea","slug":"gorakhpur-news-kalyan-mandapam-auspicious-events-can-be-organized-at-a-fee-of-just-11-thousand-rupees-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1047481-2025-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कल्याण मंडपम: महज 11 हजार रुपये शुल्क पर कर सकेंगे मांगलिक आयोजन-सीएम योगी ने किया गोरखपुर में लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्याण मंडपम: महज 11 हजार रुपये शुल्क पर कर सकेंगे मांगलिक आयोजन-सीएम योगी ने किया गोरखपुर में लोकार्पण
Sun, 24 Aug 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:54 AM IST
सार
सरकार ने इन कल्याण मंडपम का शुल्क भी बेहद कम रखा है। किसी आयोजन के लिए मात्र 11,000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि कोई भी परिवार आर्थिक तंगी के कारण अपने मांगलिक कार्यों को सम्पन्न करने में कोई कठिनाई महसूस न करे। कल्याण मंडपम जैसी सुविधा के लिए कई शहरों में लोगों को 50 हजार से एक लाख रुपये खर्च कर करना पड़ता है।
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के उन परिवारों को बड़ी राहत दी है, जो महंगे होटलों में विवाह जैसे आयोजनों का खर्च नहीं उठा सकते। ऐसे वर्ग के लिए सरकार ने 'मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना' के तहत नगरीय क्षेत्रों में कल्याण मंडपम का निर्माण शुरू कराया है। प्रदेश में अब तक 66 कल्याण मंडपम परियोजनाओं को 260 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी जा चुकी है।
विज्ञापन
इनमें से 39 पूरी हो चुकी हैं, जबकि 27 निर्माणाधीन हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में मानबेला और राप्तीनगर विस्तार योजना में निर्मित कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। इसके निर्माण के लिए सीएम योगी ने अपनी विधायक निधि से धनराशि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन कल्याण मंडपम में विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे हॉल, किचन, चेंजिंग रूम और शौचालय का निर्माण कराया गया है। इसका उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को सस्ती और सम्मानजनक व्यवस्था उपलब्ध कराना है।
बेहद कम शुल्क पर उपलब्ध होंगी सुविधाएं
सरकार ने इन कल्याण मंडपम का शुल्क भी बेहद कम रखा है। किसी आयोजन के लिए मात्र 11,000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि कोई भी परिवार आर्थिक तंगी के कारण अपने मांगलिक कार्यों को सम्पन्न करने में कोई कठिनाई महसूस न करे।
कल्याण मंडपम जैसी सुविधा के लिए कई शहरों में लोगों को 50 हजार से एक लाख रुपये खर्च कर करना पड़ता है। कल्याण मंडपम में बुकिंग की सुविधा ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर मिलेगी।

यहां बन चुका है कल्याण मंडपम
अलीगढ़ (मद्रक), आंबेडकरनगर (राजे सुल्तानपुर, जहांगीरगंज), अमरोहा, अयोध्या (नगर तथा मां कामाख्या), आजमगढ़ (जहानगंज बाजार), बस्ती (कप्तानगंज), फर्रुखाबाद (नवाबगंज), फतेहपुर (असोधार), फिरोजाबाद (मक्खनपुर), कानपुर देहात (कंपेसी, रनिया), कौशांबी (दारानगर), लखनऊ (नगर तथा बंथरा), महराजगंज (बृजमनगंज), मऊ (मऊनाथ भंजन), पीलीभीत (नौगवां), प्रतापगढ़ (रामगंज), सोनभद्र (ओबरा, अनपरा), सुल्तानपुर (लंभुआ), उन्नाव (अचलगंज)।

इन जगहों पर निर्माणाधीन हैं कल्याण मंडपम
आगरा (नगर), अलीगढ़ (नगर तथा जवा सिकंदरपुर), भदोही, बहराइच (नगर, कैसरगंज, रुपईडीहा), बलिया (रत्सर कलां), बाराबंकी (नवाबगंज, रामसनेही घाट), बस्ती (गणेशपुर), बिजनौर, बुलंदशहर (अनूपशहर), चित्रकूट (चित्रकूट धाम), देवरिया, एटा (मिरहची), गोरखपुर (कैंपियरगंज), हाथरस, जालौन, जौनपुर (गौरा बादशाहपुर), कौशांबी (मंझनपुर, चरवा), पडरौना, लखीमपुर खीरी (निघासन), मथुरा, प्रतापगढ़ (बेल्हा प्रतापगढ़, कोहडौर), प्रयागराज, रामपुर (दढ़ियाल, सैफनी), संत कबीर नगर (खलीलाबाद, बखिरा) शाहजहांपुर, सिद्धार्थ नगर (नगर, बढ़नी चाफा व कपिलवस्तु) सोनभद्र (नगर), वाराणसी (नगर) आदि प्रमुख हैं।