फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Kali Puja will be held in Diwali, Bengali committees are making preparations

Gorakhpur News: दिवाली में होगी काली पूजा, बंगाली समितियां कर रहीं तैयारी

Wed, 30 Oct 2024 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Kali Puja will be held in Diwali, Bengali committees are making preparations
गोरखपुर। दिवाली में लक्ष्मी पूजा के साथ-साथ काली पूजा की भी तैयारी की जा रही है। काली पूजा की तैयारी खासकर बंगाली समाज के लोग ज्यादा करते हैं। बंगाली समितियां इसकी तैयारी कर रही हैं। हालांकि कुछ स्थानीय समितियों ने भी इस पूजा को करना शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


दुर्गाबाड़ी की बंगाली समिति इस परंपरागत पूजा को दिवाली के दिन 31 अक्तूबर की रात में करेगी। बंगाली समिति के सचिव अभिषेक चटर्जी ने बताया कि पूर्वजों के जमाने से चली आ रही परंपरागत काली पूजा लगभग 117 वर्षों से होती चली आ रही है। हम सभी दिवाली की रात आठ बजे से रात एक बजे तक शेषपुर स्थित कालीबाड़ी में पूजा व हवन करेंगे। इसके साथ ही एनई रेलवे लोको ग्राउंड काली पूजा समिति भी काली प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना करेगी। समिति के सदस्य शरन कुमार मजूमदार ने बताया कि संस्था के सचिव अनिल कुमार राय की अगुवाई में सभी सदस्यों के सहयोग से यह पूजा व हवन रात भर चलेगा। अगले दिन एक नवंबर को भंडारा होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed