{"_id":"688928f1d86acf5077011004","slug":"gorakhpur-news-jonty-bhati-of-gautam-buddha-nagar-became-uttar-pradesh-kesari-for-the-third-consecutive-time-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1019509-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गौतमबुद्ध नगर के जोंटी भाटी लगातार तीसरी बार बने उत्तर प्रदेश केसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गौतमबुद्ध नगर के जोंटी भाटी लगातार तीसरी बार बने उत्तर प्रदेश केसरी
विज्ञापन
छात्रावास गोरखपुर के सौरभ कुमार उत्तर प्रदेश कुमार और गोंडा के मोनू यादव बने वीर अभिमन्यु
मुख्यमंत्री ने विजेताओं और उप विजेताओं को गदा और नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित
गोरखपुर। नागपंचमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्राइजमनी कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले गए। गौतमबुद्ध नगर जिले के अंतरराष्ट्रीय पहलवान जोंटी भाटी ने लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश केसरी का खिताब अपने नाम किया। साथ ही गोरखपुर खेल छात्रावास के सौरभ यादव उत्तर प्रदेश कुमार और गोंडा के मोनू यादव वीर अभिमन्यु बने।
उत्तर प्रदेश केसरी, वीर अभिमन्यु और उत्तर प्रदेश कुमार के खिताब के लिए प्रदेशभर के 300 से अधिक पहलवानों ने जोर आजमाइश की। उत्तर प्रदेश केसरी के फाइनल मुकाबले में गौतमबुद्ध नगर के जोंटी भाटी और बागपत के उत्तम राणा के बीच मुकाबला हुआ। यह मैच एकतरफा हुआ और जोंटी ने उत्तम को 10-0 के बड़े अंतर से हराकर लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश केसरी बने। उत्तर प्रदेश कुमार का मुकाबला गोरखपुर खेल छात्रावास के सौरभ यादव और गोरखपुर के रमन कुमार के बीच खेला गया। इसमें सौरभ तकनीक का इस्तेमाल करते हुए हुए रमन का उठाकर पटक दिया। इस पटखनी की बदौलत रेफरी ने सौरभ को विजेता घोषित कर दिया।
वीर अभिमन्यु का मुकाबला गोंडा के मोनू यादव और गोरखपुर के जनार्दन के बीच खेला गया। इस मैच में मोनू शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे। इस बीच मोनू ने जनार्दन के पैर को पकड़कर गिराने के कोशिश की तो जनार्दन के पैर में खिंचाव आ गया। इसके बाद जनार्दन दर्द से कराहने लगे। रेफरी के पूछने पर जनार्दन ने आगे खेलने से मना कर दिया। इसके बाद रेफरी ने मोनू को नियमानुसार विजेता घोषित कर दिया।
विज्ञापन
..............
मुख्यमंत्री ने विजेता और उप विजेता को किया पुरस्कृत
मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश केसरी, उत्तर प्रदेश कुमार व उत्तर प्रदेश वीर अभिमन्यु खिताब के लिए फाइनल मुकाबले का अवलोकन किया। ताली बजाकर पहलवानों का उत्साह भी बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश केसरी का खिताब जीतने वाले गौतमबुद्धनगर के जोंटी भाटी को 1.01 लाख रुपये व गदा, उप विजेता बागपत के उत्तम राणा को 51 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। उत्तर प्रदेश कुमार का खिताब जीतने वाले गोरखपुर खेल छात्रावास के सौरभ को 1.01 लाख रुपये व गदा, उप विजेता गोरखपुर के रमन सिंह को 25 हजार, वीर अभिमन्यु का खिताब जीतने वाले गोंडा के मोनू को 51 हजार रुपये व गदा, उप विजेता गोरखपुर के जनार्दन को 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया।
..........
इन्हें मिला तीसरा स्थान
सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश केसरी के मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहे दो पहलवानों बागपत के मयंक तोमर व एनई रेलवे के वीरेश कुंडू और उत्तर प्रदेश कुमार के मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहे दो पहलवानों गोंडा के मोहित और जौनपुर के अमित यादव को 21-21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। जबकि वीर अभिमन्यु के मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहे दो पहलवानों स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के अभिषेक यादव व बागपत के सतीश को 11-11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।