{"_id":"6872b61d263c90ce6b0dfa4c","slug":"gorakhpur-news-jitendra-nishad-murder-case-wife-of-the-main-accused-in-the-murder-case-also-arrested-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1001143-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जितेंद्र निषाद हत्याकांड : हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी की पत्नी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जितेंद्र निषाद हत्याकांड : हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी की पत्नी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर भेजे जा चुके हैं जेल
गोरखपुर। खोराबार पुलिस ने जमीनी विवाद में हुई मारपीट में जितेंद्र निषाद की मौत के मामले में मुख्य आरोपी नौमिनाथ गुप्ता उर्फ चैतू की पत्नी राधा देवी को भी शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं मारपीट में घायल सत्येंद्र की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
खोराबार के जंगल सिकरी रामबरन टोला निवासी जितेंद्र निषाद का उसके पड़ोसी नौमिनाथ गुप्ता से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार को जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। मारपीट में जितेंद्र व उसके भाई सत्येंद्र को गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस दोनों को गंभीर हालात में एम्स ले गई, जहां डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया था। वहीं सत्येंद्र की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में शुक्रवार को नौमिनाथ गुप्ता समेत दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं नौमिनाथ की पत्नी राधा देवी से पूछताछ कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने राधा को सह आरोपी बताते हुए जेल भेज दिया।