फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Jewellery worth three lakhs stolen from the bag of a woman sitting in an auto

Gorakhpur News: ऑटो में बैठी महिला के बैग से तीन लाख के गहने चोरी

Fri, 27 Jun 2025 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Jewellery worth three lakhs stolen from the bag of a woman sitting in an auto
देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सकरापार जाते समय हुई घटना
विज्ञापन

सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवरिया के टोला कुर्मी से ऑटो में बैठकर ससुराल जा रही महिला का बुधवार शाम को बैग से करीब तीन लाख के गहने चोरी हो गए। बृहस्पतिवार सुबह महिला ने चौरीचौरा थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सकरापार निवासी स्मिता देवी का मायका चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवरिया के टोला कुर्मी में है। स्मिता देवी मायके से बुधवार की शाम को ऑटो में बैठकर ससुराल जाने के लिए चौरीचौरा आ रही थीं। स्मिता ने आरोप लगाया कि चालक ने पीछे जगह नहीं होने से अपने पास आगे रख लिया। बैग के अंदर प्लास्टिक के बाक्स में सोने का मंगलसूत्र, झुमका समेत अन्य जेवर के साथ दो हजार रुपये थे। बताया कि शाम को जब देवरिया ससुराल पहुंचीं और बैग खोला तो देखा कि जेवर गायब थे। बृहस्पतिवार को वह अपने ससुर के साथ मायके आईं। चौरीचौरा थाने पर जाकर तहरीर दी। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed