फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Jewellery worth three lakhs including 10 thousand rupees stolen from woman's purse

Gorakhpur News: महिला के पर्स से 10 हजार रुपये समेत तीन लाख के जेवर उड़ाए

Thu, 12 Jun 2025 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Jewellery worth three lakhs including 10 thousand rupees stolen from woman's purse
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भोपा बाजार का मामला, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भोपा बाजार से मुंडेरा बाजार जाने वाले मार्ग पर बुधवार शाम चूड़ी खरीद रही महिला के पर्स से चोरों ने 10 हजार रुपये समेत तीन लाख के जेवर उड़ा दिए। सूचना पर डायल 112 और चौरीचौरा पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुट गई।

सिद्धार्थनगर जिले के उस्का गांव निवासी शीला देवी अपने मायके चौरीचौरा क्षेत्र के गौनर गांव के मौनहाडीह टोला में भाई महेंद्र शर्मा की शादी में शामिल होने कुछ दिन पहले आई थीं। आठ जून को उनके भाई की शादी थी। बुधवार शाम चार बजे वह ऑटो से भोपा बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर उतरीं। वहां से कुछ दूर पैदल चलकर वह भोपा बाजार से मुंडेरा बाजार रोड पर एक दुकान में पहुंचकर चूड़ी खरीदने लगीं। इस दौरान उनके पर्स से 10 हजार नकदी समेत तीन लाख के जेवर चोरों ने उड़ा दिए। थोड़ी देर बाद महिला को जब जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुट गई। महिला ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed