फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Jewellery and cash stolen from four women shopping for Chhath Puja, female thief arrested

Gorakhpur News: छठ पूजा की खरीदारी कर रही चार महिलाओं के जेवर व नकदी पार, महिला चोर गिरफ्तार

Mon, 27 Oct 2025 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Jewellery and cash stolen from four women shopping for Chhath Puja, female thief arrested
भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया
विज्ञापन

भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में रविवार को छठ पूजा की खरीदारी करने आई महिलाओं के बीच चोरी की वारदात ने हड़कंप मचा दिया। भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देने वाली एक महिला चोर को पीड़ित महिला ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से कुछ नकदी और जेवरात बरामद कर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आरोपी बिहार की रहने वाली बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, महराजगंज जिले के घुघुली थाना क्षेत्र के पिपरी मुंडेरी गांव निवासी सविता चौधरी छठ पूजा की खरीदारी के लिए मायके जा रही थीं। वह बांसस्थान से ऑटो में बैठीं। रास्ते में जंगल माघी के पास ऑटो में तीन और महिलाएं सवार हो गईं। सविता ने पुलिस को बताया कि भटहट पहुंचने पर किराया देने के लिए जब उन्होंने पर्स खोला, तो जेवरात और नकदी गायब थे। इसी बीच एक महिला भागने लगी, जिसे सविता ने दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपी के पास से तीन हजार रुपये नकद और कुछ जेवरात बरामद हुए, जबकि सोने का टीका और मंगलसूत्र अब तक नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

इसी दौरान भटहट बाजार में पिपराइच क्षेत्र के अतरौलिया निवासी सुनीता देवी की चेन भी छीनी गई। वहीं, सहजनवां क्षेत्र की निर्मला शुक्ला ने बताया कि नटवां जंगल स्थित मायके जाते समय भटहट बाजार में खरीदारी करते वक्त एक महिला ने उन्हें धक्का देकर सोने की चेन खींच ली। इसी बीच, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बड़हरा निवासी सुनैना ने पुलिस चौकी पहुंचकर बताया कि बाजार में सामान खरीदते समय उनके गले से जेवर चोरी हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने संदिग्ध महिलाओं की तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने संदिग्ध हालत में तीन महिलाओं और दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पकड़ी गई महिला से गिरोह के अन्य गुर्गों के बारे में पूछताछ चल रही है। प्रारंभिक जांच में उसने अपना पता बिहार बताया है। पुलिस गिरोह के बाकी गुर्गों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।
- रवि सिंह, सीओ गोरखनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed