फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Jamuad village: Garbage is being dumped again, villagers are angry

जमुआड़ गांव : फिर गिराया जा रहा कचरा, ग्रामीणों में आक्रोश

Tue, 12 Aug 2025 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Jamuad village: Garbage is being dumped again, villagers are angry
कालेसर-जमुआड़ फोरलेन के किनारे कचरा गिराने का मामला
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त ने कचरा न गिराने का दिया था आश्वासन


जगतबेला। जंगल कौड़िया क्षेत्र के मोहम्मदपुर और जमुआड़ गांव के पास राप्ती नदी के कैचमेंट एरिया में संचालित ट्रामल बायो प्लांट के पास सोमवार को भी नगर निगम की गाड़ियों ने कचरा गिराया। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
मालूम हो कि रविवार सुबह ग्रामीणों ने नगर निगम की गाड़ियों को कचरा गिराने से रोक दिया था। हंगामा बढ़ने पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीण धरने पर बैठ गए थे। सूचना मिलने पर अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह मौके पर पहुंचे थे। अपर नगर आयुक्त ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि अब यहां कचरा नहीं गिराया जाएगा। आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन खत्म हुआ था। सोमवार को दोबारा कचरा गिराना शुरू कर दिया गया। इसे लेकर ग्रामीण आक्रोशित हैं।
विज्ञापन

जमुआड़ के ग्राम प्रधान ऋतुराज सागर, मोहम्मदपुर के ग्राम प्रधान अभिमन्यु यादव, राहुल निषाद, रामनेवास, गोलू निषाद, शेषनाथ यादव, जयहिंद निषाद, सोहन निषाद, रामऔतार निषाद, ज्ञान यादव, गब्बू यादव आदि का कहना है कि यहां कचरा न गिराकर आबादी से दूर गिराने की व्यवस्था की जाए। रविवार को अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने आश्वासन दिया था कि कचरा नहीं गिराया जाएगा। रात बीतते ही दोबारा कचरा गिराया जाना गलत है। ग्रामीण किसकी बात पर भरोसा करें। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह को फोन किया गया लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed