{"_id":"676472aefd9c82456501bcde","slug":"gorakhpur-news-jam-will-be-removed-from-golghar-and-mohaddipurdriver-will-take-the-vehicle-to-the-parking-lot-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-782980-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोलघर और मोहद्दीपुर से हटेगा जाम...पार्किंग तक गाड़ी पहुंचाएगा ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोलघर और मोहद्दीपुर से हटेगा जाम...पार्किंग तक गाड़ी पहुंचाएगा ड्राइवर
विज्ञापन
गोरखपुर। शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम एक नई पहल करने की योजना बना रहा है। होलिस्टिक पार्किंग सॉल्यूशन की ओर से निगम क्षेत्र में नए पार्किंग प्लेस विकसित किए जाएंगे। इसके लिए फर्म शहर के अलग-अलग हिस्सों में सर्वे करेगी। वहीं, मोहद्दीपुर और गोलघर में वैले पार्किंग बनाने की योजना है। इसमें वाहन स्वामी को पार्किंग स्थल तक जाने की जरूरत नहीं होगी। निकटतम पार्किंग स्थल पर उपलब्ध कंपनी का ड्राइवर ही गाड़ी को पिक करेगा और फिर पहुंचाएगा।
मोबाइल एप आधारित जगह-जगह पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने का जिम्मा निजी कंपनी पार्कमेट स्मार्ट पार्किंग सॉल्युशन को दिया जाएगा। कंपनी पहले सर्वे कर आंकलन करेगी। सर्वे व निगम क्षेत्र में नए पार्किंग प्लेस विकसित करने के लिए निगम को कोई धनराशि नहीं देनी होगी। 11 दिन तक होने वाले सर्वे के लिए जल्द ही निगम पत्र जारी करेगा। सर्वे के दौरान कंपनी के विशेषज्ञ यातायात प्रभाव का आंकलन करेंगे। साथ ही पार्किंग मांग का विश्लेषण करेंगे। पार्किंग रणनीति और डिजाइन संशोधन, पार्किंग प्रबंधन प्रणाली डिजाइन, राजस्व माडल, कार पार्क प्रबंधन प्रणाली व वैलेट पार्किंग पर भी विशेषज्ञ फोकस करेंगे। अगर कंपनी की सलाह से निगम को राजस्व की अच्छी आय होगी तो रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल तय कर कंपनी को भी निर्धारित धनराशि दी जाएगी।
--
मोबाइल एप पर मिलेगी पार्किंग की जानकारी
कंपनी शहर में सर्वे कर खाली स्थानों काे पार्किंग के लिए चिह्नित करेगी। इसके बाद उन जगहों को जीपीएस के जरिए गूगल मैप पर मार्क करेगी। कंपनी के मोबाइल एप पर इसकी जानकारी दिखेगी। किस पार्किंग में कितनी जगह खाली है, यह एप में दिखेगा। इसके बाद आप जाकर गाड़ी पार्क कर सकेंगे। वहीं, गोलघर और मोहद्दीपुर में वैलेट पार्किंग पर भी फोकस होगा। इसके लिए वाहन स्वामी को पार्किंग स्थल तक जाने की जरूरत नहीं होगी। निकटम पार्किंग स्थल पर उपलब्ध कंपनी का ड्राइवर ही गाड़ी को पिक करेगा और फिर पहुंचाएगा।
विज्ञापन
कोट
पार्कमेट स्मार्ट पार्किंग सल्यूशन के सीईओ धनंजय भारद्वाज गोरखपुर आए थे। पार्षदों के साथ भी उन्होंने इसको लेकर चर्चा की थी। पार्कमेट की ओर से निगम क्षेत्र का सर्वे किया जाना है। जिसके लिए जल्द ही पत्र भी कंपनी को जारी किया जाएगा। पार्किंग सुविधाओं के लिए नगर निगम कोई धनराशि नहीं देगा।
संजय चौहान, मुख्य अभियंता नगर निगम