फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Jailed gangster assaults fraud accused, FIR lodged

Gorakhpur News: जेल में बंद गैंगस्टर ने धोखाधड़ी के आरोपी से की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 13 Feb 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Jailed gangster assaults fraud accused, FIR lodged
बुधवार की सुबह दोनों बंदियों में किसी बात को लेकर हुआ था विवाद
विज्ञापन

पादरी बाजार (गोरखपुर)। जिला कारागार में बुधवार सुबह दो बंदियों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि गैंगस्टर खरभान यादव ने धोखाधड़ी के मामले में बंद एक बंदी सुशील कुमार चौधरी पर नुकीली वस्तु से हमला कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने घायल बंदी का प्राथमिक उपचार कराया और दोनों आरोपियों को अलग-अलग बैरकों में शिफ्ट कर दिया। पीड़ित बंदी की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने खरभान यादव व राहुल यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद स्थित पठान टोला निवासी सुशील कुमार चौधरी 24 फरवरी 2025 से धोखाधड़ी के मामले में बैरक संख्या 26 में बंद हैं। उसी बैरक में गैंगस्टर के आरोपी खरभान यादव और राहुल यादव भी निरुद्ध हैं। आरोप है कि बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे खरभान यादव ने सुशील से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर उसने किसी नुकीली वस्तु से सुशील के चेहरे पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। शाहपुर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर खरभान यादव और राहुल यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed