फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Jail administration presents a special meeting for sisters

Gorakhpur News: जेल प्रशासन की ओर से बहनों के लिए स्पेशल मुलाकात की सौगात

Sat, 09 Aug 2025 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Jail administration presents a special meeting for sisters
रक्षा बंधन के दिन भाई-बहन को मिलेगी एंट्री, अंदर रहेगा मिठाई का इंतजाम
विज्ञापन

गोरखपुर। जिला जेल में रक्षाबंधन के दिन बंदियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। बंदियों के भाई-बहन जेल में आकर रक्षाबंधन का पार्व मना सकेंगे। भीड़ को कम करने के लिए इस बार भाई और बहनों को ही जेल के अंदर जाने की इजाजत दी जाएगी। इसके लिए जेल प्रशासन ने पत्र भी जारी किया है। जेल के अंदर ही मिठाई के भी इंतजाम किए गए हैं, ताकि बहनें अपने भाई को राखी बांधकर मिठाई खिला सकें।

जिला जेल में करीब 2 हजार बंदी बंद हैं। इसमें 115 महिलाएं और करीब 1800 पुरुष बंदी हैं। जेल प्रशासन की मानें तो 1 हजार से अधिक लोग रक्षा बंधन के दिन मुलाकात करने आते हैं। इसमें महिला बंदी से मिलने आए भाइयों को एंट्री दी जाएगी। इसके साथ ही पुरुष बंदियों से मिलने आई बहनों को प्राथमिकता के आधार पर एंट्री दी जाएगी। इसके अलावा आए हुए लोगों को भीड़ कम होने पर ही अंदर जाने का अवसर मिल पाएगा। जेल प्रशासन परिसर में निशुल्क राखी का स्टॉल भी लगाएगा। वहीं जेल में बंद ऐसे बंदी जिनसे कोई नहीं मिलने आता है। उन्हें जेल प्रशासन की ओर मुंह मीठा कर उनकी कलाई में राखी बंधवाएगा। इसके अलावा कई संस्था के सदस्य भी जेल जाकर बंदियों और बंदी रक्षकों की कलाई पर राखी बांधते हैं।
विज्ञापन

---

सुबह 7:30 से दोपहर तीन बजे तक होगी मुलाकात
रक्षाबंधन के अवसर पर आज सुबह 7:30 बजे से बंदियों की मुलाकात शुरू कराई जाएगी। हर साल हजारों की भीड़ रक्षा बंधन के दिन होती है। इसे देखते हुए जेल प्रशासन ने कई शिफ्ट में सुबह से लेकर दोपहर 3 बजे तक मुलाकात कराने की व्यवस्था बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed