फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: It will not take time to change the engine at Varanasi Junction, the route of trains will change

Gorakhpur News: वाराणसी जंक्शन पर इंजन बदलने में नहीं लगेगा समय, बदलेगा ट्रेनों का रूट

Wed, 11 Dec 2024 05:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: It will not take time to change the engine at Varanasi Junction, the route of trains will change
गोरखपुर। वाराणसी जं. स्टेशन पर इंजन रिवर्सल एवं इसमें लगने वाले समय की बचत के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर से चलने वाली दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया है। ये दोनों ट्रेनें वाराणसी सिटी-औड़िहार के स्थान पर वाराणसी जं.-जौनपुर के रास्ते चलेंगी। इससे इन ट्रेनों के संचालन समय में सुधार आएगा।
विज्ञापन

मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप 15022/15021 गोरखपुर-शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-औंड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.- जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी। अब यह ट्रेन गोरखपुर से 11.00 बजे चलेगी। देवरिया सदर से 12.05 बजे, भटनी से 12.30 बजे, सलेमपुर से 12.47 बजे, बेलथरा रोड से 13.08 बजे, मऊ से 13.50 बजे, औंड़िहार से 15.02 बजे, जौनपुर से 16.15 बजे तथा वाराणसी जं. से 18.25 बजे छूटकर आगे पूर्व निर्धारित रूट व समय से चलकर दूसरे दिन शालीमार 09.35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

वहीं परिवर्तित मार्ग पर संशोधित समयानुसार 15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी जं. से 11.40 बजे, जौनपुर से दोपहर 01.55 बजे, औंड़िहार से 02.48 बजे, मऊ से शाम चार बजे, बेलथरा रोड से 04.42 बजे, सलेमपुर से 05.02 बजे, भटनी से 05.25 बजे तथा देवरिया सदर से 05.55 बजे छूटकर गोरखपुर शाम 7.50 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी तरह ट्रेन नंबर 11081/11082 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 11 दिसंबर से और गोरखपुर से 13 दिसंबर से किया जाएगा। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप 11081/11082 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-औंड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते संशोधित समयानुसार चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed