फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Issue of plight of ad-hoc teachers raised in Legislative Council

Gorakhpur News: विधान परिषद में उठा तदर्थ शिक्षकों की बदहाली का मुद्दा

Sun, 22 Dec 2024 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Issue of plight of ad-hoc teachers raised in Legislative Council
गोरखपुर। विधान परिषद में गुरुवार भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने तदर्थ शिक्षकों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि तदर्थ शिक्षकों की स्थिति बहुत ही दयनीय है। वे समय से अपने बच्चों की फीस नहीं जमा कर पाते हैं। उनका तथा उनके परिवार का समय से इलाज नहीं हो पाता है। उनकी बेटियों की शादी में समस्या आ रही है। मंत्री सदन को गुमराह कर रही हैं। यह वहीं कहती है जो अधिकारी इन्हें लिख कर देते हैं।
विज्ञापन

अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों के करीब एक हजार तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं बहाल किए जाने से जुड़ा मामला जब भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने उठाया तो माध्यमिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी जवाब देना चाहीं। इस पर एमएलसी ने कहा कि उन्हें मंत्री पर भरोसा नहीं है। वे केवल वहीं पढ़ेंगीं जो अधिकारियों ने लिख कर दिया है। उन्होंने तदर्थ शिक्षकों की बदहाल स्थिति को बताते हुए कहा कि आज इन शिक्षको में घोर निराशा व्याप्त है। तदर्थ शिक्षक पैसे पैसे के लिए मुहाल है। ऐसा नहीं है कि उनमें योग्यता नहीं है। सभी तदर्थ शिक्षक राज्य सरकार द्वारा निर्धारित योग्यता रखते हैं। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने इन शिक्षकों के नियमितीकरण के लिए कैबिनेट को प्रस्ताव भेजने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed