फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Issue of jam and bad solar light raised in Mandi

Gorakhpur News: मंडी में जाम व खराब सोलर लाइट का उठाया मुद्दा

Sun, 23 Feb 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Issue of jam and bad solar light raised in Mandi
एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने विकास भवन सभागार में व्यापारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर निराकरण का दिया भरोसा

गोरखपुर। अपर जिलाधिकारी नगर अंजनी कुमार सिंह ने शनिवार को विकास भवन सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। बैठक में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंहानिया ने महेवा मंडी में जाम की समस्या व खराब सोलर लाइट का मुद्दा उठाया। जिस पर मंडी समिति के प्रतिनिधि की ओर से व्यापारियों की समस्याओं पर संतोषजनक जवाब न देने पर अपर जिलाधिकारी नगर ने मंडी सचिव को आख्या कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। खराब सोलर लाइट को जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया गया।

चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंहानिया ने एडीएम सिटी से कहा कि हाल ही में वाणिज्यकर विभाग के अधिकारी की ओर देवरिया में व्यापारी के प्लाईवुड से लदा माल पकड़ लिया गया। 2.5 लाख की मांग की गई थी। नहीं जमा करने पर सात लाख की नोटिस भेज दिया गया है। संजय सिंहानिया ने आए दिन व्यापारियों को इस तरह से परेशान करने के मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस पर एडीएम सिटी ने कहा कि किसी भी व्यापारी को अनावश्यक परेशान न किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में पांडेयहाता के व्यापारियों ने भी विरासत गलियारा को लेकर मुआवजे की मांग की जिस पर सोमवार को समस्याओं पर विचार करने के लिए कहा गया। नगर निगम से संबंधित समस्या आने पर अपर जिलाधिकारी नगर ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापार बंधुओं के सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर सभी समस्याओं का निस्तारण यथाशीघ्र करें। बैठक में उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर विधुशेखर पांडेय, प्रकाश नारायण पांडेय, दिनेश पाठक, प्रमोद गुप्ता, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed