{"_id":"67cb4f7dcacebc9a090c64f3","slug":"gorakhpur-news-irrigation-department-contractors-will-boycott-the-tender-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-862717-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सिंचाई विभाग के ठेकेदार करेंगे टेेंडर का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सिंचाई विभाग के ठेकेदार करेंगे टेेंडर का बहिष्कार
विज्ञापन
मुख्य व अधीक्षण अभियंता पर नियमों की अनदेखी करने का लगाया आरोप
गोरखपुर। सिंचाई विभाग में गंडक संगठन के मुख्य व अधीक्षण अभियंताओं पर ठेकेदारों ने हठधर्मिता के व्यवहार और सरकार को बदनाम करने के लिए मनमानी करने का आरोप लगाया है। विरोध में ठेकेदारों ने टेंडर के बहिष्कार का निर्णय लिया है।
पूजा ठेकेदार समिति के अध्यक्ष घनश्याम चौबे व सचिव रामसेवक सिंह ने कहा कि मुख्य अभियंता ने पिछले साल की निविदाओं में समान प्रकृति के कार्य की दशा देकर अनुबंध गठित किया था, लेकिन उसे लागू नहीं किया गया। बांध के स्लोप पर जाली पर पिचिंग का प्रावधान किया गया है। इससे कोई फायदा नहीं बल्कि नुकसान ही है। समान प्रवृत्ति का अनुभव गंडक सिंचाई कार्य मंडल प्रथम में लागू है। लेकिन, बाकी चार मंडलों में लागू नहीं किया गया है। एक ही विभाग के अलग-अलग कार्यमंडल में अलग व्यवस्था विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।
ठेकेदारों ने कहा कि जिस बिड कैपिसिटी को 2024 की निविदाओं में लागू किया गया वह सीबीसी गाइड लाइन के अनुसार है। लेकिन, इस साल की निविदाओं में इसका उल्लंघन किया जा रहा है। जबकि यह व्यवस्था अन्य कार्यदायी संस्थाओं में लागू है। ठेकेदारों ने जब इसका विरोध करने का निर्णय लिया तो मुख्य अभियंता ने उन लोगों को वार्ता के लिए बुलाया लेकिन वार्ता विफल हो गई। इसलिए ठेकेदारों ने टेंडर के बहिष्कार का निर्णय लिया है।