{"_id":"67214cd0ce40ab7ddc016506","slug":"gorakhpur-news-investigation-will-be-done-on-extortion-in-the-name-of-pd-connection-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-732023-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कनेक्शन पीडी करने के नाम पर वसूली की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कनेक्शन पीडी करने के नाम पर वसूली की होगी जांच
Wed, 30 Oct 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बक्शीपुर खंड में पिछले सप्ताह लाइनमैन सैइदुल्लाह को 28 हजार रुपये घूस लेते पकड़े जाने का मामला अब गर्म हो गया है। मामले में मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव ने जांच के निर्देश दिए हैं।
कनेक्शन पीडी करने के नाम पर वसूली मामले की विस्तार से जांच कराई जाएगी। मुख्य अभियंता का कहना है कि निविदाकर्मी द्वारा की गई वसूली की जांच होगी कि वह यह कार्य किसके लिए कर रहा है। दोषी मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिस वीडियो को वायरल किया गया है वह इलाहीबाग नहीं गोरखनाथ क्षेत्र के उपभोक्ता का है। उपभोक्ता ने सईदुल्लाह पर एक लाख 25 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। उपभोक्ता का कनेक्शन पीडी कराने और नया कनेक्शन दिलाने के नाम पर वसूली का आरोप है। इलाहीबाग के उपभोक्ता ने 28 हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन
इन रुपयों से सईदुल्लाह ने पीडी कनेक्शन का पूरा बकाया खत्म कराने और नया कनेक्शन दिलाने का ठेका लिया था। इलाहीबाग के उपभोक्ता का कनेक्शन ढाई लाख रुपये के बकाए में काटा गया था। रुपये देने के बाद भी काम न होने पर घर वाले अभियंताओं से मिले तो इसका खुलासा हुआ। उपभोक्ता का एक लाख 84 हजार रुपये का बिल बना है। उसने 40 हजार रुपये जमा कर दिए। बाकी रुपये किस्तों में जमा करने का हलफनामा देने के बाद उसे नया कनेक्शन दिया गया है।