फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Investigation started on indecency with female gym trainer on Ring Road, cameras searched

Gorakhpur News: रिंग रोड पर महिला जिम ट्रेनर से अभद्रता की जांच शुरू, खंगाले गए कैमरे

Fri, 10 Jan 2025 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Investigation started on indecency with female gym trainer on Ring Road, cameras searched
मोहद्दीपुर स्थित महिला के घर जाकर पुलिस ने लिया बयान, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

स्कूटी सवारों के खींचने से फट गई थी महिला की जैकेट
गोरखपुर। नौकायन रिंग रोड पर कुत्ता टहला रहीं महिला जिम ट्रेनर के साथ हुई अभद्रता मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को महिला के घर जाकर पुलिस ने बयान लिया, इसके बाद मोहद्दीपुर और रिंग रोड की तरफ के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। अभी तक घटना की फुटेज पुलिस को नहीं मिल सकी है।
मोहद्दीपुर की रहने वाली महिला पेशे से जिम ट्रेनर हैं। मंगलवार सुबह अपने कुत्ते को टहलाने के लिए रिंग रोड पर गई थीं। आरकेबीके के पास जब वह अपने कुत्ते को टहला रही थीं, तभी स्कूटी पर सवार तीन युवक वहां रुके। पुलिस के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि कुत्ते के भौंकने पर युवकों ने गुस्से में इस घटना को अंजाम दिया। युवकों ने सुमन के साथ अभद्र व्यवहार किया और उनकी जैकेट पकड़कर उन्हें खींच लिया। अचानक हुए हमले से वह सड़क पर गिर गईं।
विज्ञापन



-------------
सुमन बोली दो बाइक से थे छह युवक
बातचीत में जिम ट्रेनर ने बताया है कि रिंग रोड पर कुत्ते को टहला रही थी। इस दौरान सुबह बाइक और स्कूटी पर सवार छह युवक पीछे से आए। स्कूटी पर सवार तीन युवकों ने पीछे से जैकेट खींच दिया, जिससे नीचे गिर गई। चोट तो नहीं आई है लेकिन जैकेट फट गई है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद उसी सड़क पर एक और लड़की को पीछे से धकेलकर कुछ युवक भागे हैं। वहां पूछताछ में यह जानकारी मिली है। सड़क पर कुछ युवक शराब पीकर इस तरह की हरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed