फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Investigation report of adulterated tea leaves will come in three days

Gorakhpur News: तीन दिन में आ जाएगी मिलावटी चायपत्ती की जांच रिपोर्ट

Wed, 29 Jan 2025 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Investigation report of adulterated tea leaves will come in three days
खाद्य सुरक्षा विभाग ने नौसड़ के एक गोदाम से जब्त की थी चायपत्ती व रंग
विज्ञापन

विशेष जांच के लिए भेजा गया है सैंपल, रिपोर्ट के आधार पर होनी है कार्रवाई


गोरखपुर। नौसड़ में पकड़ी गई मिलावटी चायपत्ती और उसमें मिलाए जाने वाले रंग की जांच तीन दिन में पूरी हो जाएगी। इसके लिए सभी नौ सैंपल को विशेष जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर ही मामले में कानूनी कार्रवाई होनी है। माना जा रहा है कि शुक्रवार को रिपोर्ट आते ही गोदाम संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बीते शुक्रवार को छापा मारकर नौसड़ स्थित एक गोदाम से 180 क्विंटल मिलावटी चायपत्ती बरामद की गई थी। इसके अलावा चमड़ा रंगने वाला रंग भी मिला था। इसका इस्तेमाल चायपत्ती में कलर लाने के लिए किया जा रहा था। यहां से नौ नमूने लिए गए थे। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि इन सैंपल को विशेष जांच के लिए अलग से पत्र लिखा गया है। इससे इनकी जांच 72 घंटे में कराई जाती है। इन सैंपलों की जांच रिपोर्ट शुक्रवार तक मिल जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट के आधार पर ही इस मामले में केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

-----
कुशीनगर, महराजगंज में भी होनी है जांच
इस गोदाम में देवरिया के अलावा कुशीनगर, महराजगंज और कानपुर के व्यापारियों के बिल मिले थे। लेकिन गोदाम का स्टॉक सील होने की वजह से इन बिलों की जांच नहीं हो पा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जब केस दर्ज कराया जाएगा, तब गोदाम में मिले सामानों की सूची बनाई जाएगी। गोदाम से मिले बिल के आधार पर यहां से माल ले गए कुशीनगर, महराजगंज और कानपुर के व्यापारियों की भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मैदा व रस्क का लिया गया नमूना


गोरखपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को भी शहर में दो दुकानों की जांच की। एक दुकान से मैदा और दूसरे से रस्क का नमूना लिया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि पिछले दिनों मैदा, बेसन आदि के कई नमूने फेल हुए थे। शिकायत के आधार पर दो जगहों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed