फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Investigation completed in dance case with dancers, now committee formed for action

Gorakhpur News: नर्तकियों संग डांस मामले में जांच पूरी, अब कार्रवाई के लिए गठित की गई समिति

Sat, 12 Oct 2024 04:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 
Investigation completed in dance case with dancers, now committee formed for action
गोरखपुर। एम्स के जूनियर रेजिडेंट की जन्मदिन पार्टी में बीते 23 सितंबर को आर्केस्ट्रा की नर्तकियों के साथ हुए डांस मामले की प्रारंभिक जांच पूरी हो गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्यकारी निदेशक ने कार्रवाई के लिए फिर से एक कमेटी गठित की है। यह कमेटी तय करेगी कि किस प्रकार के आरोप के लिए क्या उचित कार्रवाई हो। माना जा रहा है कि सोमवार को कार्यकारी निदेशक गोरखपुर आएंगे, तब यह कमेटी उन्हें अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन

जांच समिति में शामिल एक सदस्य ने बताया कि घटना संस्थान परिसर के बाहर हुई थी। इसमें शामिल कई इंटर्न के अनुचित व्यवहार को लेकर शिकायत की गई थी। इसकी जांचकर रिपोर्ट कार्यकारी निदेशक को भेज दी गई है। कार्यकारी निदेशक डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि एम्स अपने सभी कर्मचारियों और छात्रों के लिए पेशेवर व्यवहार के उच्चतम मानकों को बनाए रखेगा। संस्थान के वरिष्ठ संकाय सदस्यों की तथ्य-खोज समिति ने प्रकरण की गहन जांच कर रिपोर्ट दी है। इस रिपोर्ट के आधार पर, अब दंड की मात्रा का सुझाव देने के लिए एक समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है। एम्स की प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए इस घटना को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed