{"_id":"687951b81d13dbe8420a59f7","slug":"gorakhpur-news-inspector-suspended-for-sending-ayodhyas-miscreant-to-jail-under-arms-act-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1006692-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अयोध्या के बदमाश को आर्म्स एक्ट में जेल भिजवाने वाले दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अयोध्या के बदमाश को आर्म्स एक्ट में जेल भिजवाने वाले दरोगा निलंबित
विज्ञापन
शाहपुर थाने में तैनाती के दौरान दरोगा ने किया था खेल, तत्कालीन एसएसपी ने किया था लाइन हाजिर
जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने की कार्रवाई, विभागीय कार्रवाई के लिए भी की संस्तुति
गोरखपुर। अयोध्या के बदमाश भीम सिंह को आर्म्स एक्ट में जेल भिजवाने वाले दरोगा रुद्र प्रताप सिंह को एसएसपी राज करन नय्यर ने निलंबित कर दिया है। इसके साथ उनके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। रुद्र प्रताप वर्तमान में पुलिस लाइंस से संबद्ध हैं। प्राथमिक जांच में दोषी जाए जाने पर उन्हें पूर्व में लाइन हाजिर किया गया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दरोगा रुद्र प्रताप सिंह का गृह जनपद अयोध्या है। वहीं, बदमाश भीम सिंह भी अयोध्या का रहने वाला है। इसके विरुद्ध अयोध्या के कैंट थाने में 307 का केस दर्ज था। वहां की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच बदमाश गोरखपुर पहुंचा और शाहपुर थाने में रहते हुए रुद्र प्रताप सिंह ने उसका आर्म्स एक्ट में चालान कर दिया। मामला संज्ञान में आया तो तत्कालीन एसएसपी अयोध्या रहे राज करन नय्यर (वर्तमान में एसएसपी गोरखपुर) ने तत्कालीन एसएसपी गोरखपुर डॉ. गौरव ग्रोवर को पत्र भेज कार्रवाई की बात कही थी। इसकी जांच सीओ गोरखनाथ को दी गई। इस बीच शासन ने एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर (वर्तमान में एसएसपी अयोध्या) का तबादला करने राज करन नय्यर को गोरखपुर का कप्तान बना दिया। हालांकि, उन्होंने प्राथमिक जांच में दोषी पाए जाने पर दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया था। इस बीच दरोगा के खिलाफ जांच रिपोर्ट भी आ गई। इसके बाद एसएसपी राज करन नय्यर ने निलंबित करने के साथ ही विभागीय जांच भी बैठा दी है।