{"_id":"66f34e228bdd3b83730e7e74","slug":"gorakhpur-news-inspection-of-service-lane-near-gemini-gardenia-land-behind-will-be-examined-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-695790-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जेमिनी गार्डेनिया के पास सर्विस लेन का निरीक्षण, पीछे की जमीन की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जेमिनी गार्डेनिया के पास सर्विस लेन का निरीक्षण, पीछे की जमीन की होगी जांच
Wed, 25 Sep 2024 05:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने प्राधिकरण के अन्य अधिकारियों के साथ मंगलवार को जेमिनी गार्डेनिया के पीछे के हिस्से का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वहां बसे लोगों के बारे में पता लगाया जाएगा। इस बात की जांच की जाएगी कि जमीन पर किसी प्रकार का वाद तो नहीं है। उपाध्यक्ष काॅलोनी के लोगों की मांग पर निरीक्षण करने पहुंचे थे।
काॅलोनी के निवासियों ने जीडीए उपाध्यक्ष से मिलकर शिकायत की थी कि पीछे की ओर अवैध रूप से लोग बसे हैं। जबकि, लेआउट में वहां सर्विस रोड है। जीडीए उपाध्यक्ष, प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार के साथ निरीक्षण करने पहुंचे थे। वहां कई लोग निवास करते पाए गए। जेमिनी गार्डेनिया सोसाइटी के अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष डाॅ. अनिता अग्रवाल एवं सचिव प्रो. अनिल कुमार यादव ने कहा कि लेआउट में पश्चिम ओर सर्विस रोड दर्ज है। यहां रोड बनाई जानी चाहिए। इस बारे में उन्होंने जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता के सामने भी मामला उठाया था। अधिकारियों ने आवासीय काॅलोनी यशोधरा कुंज को लेकर भी चर्चा की। उसके सामन सर्विस रोड के बारे में जानकारी ली गई। प्रभारी मुख्य अभियंता के मुताबिक यशोधरा कुंज के पास लेआउट में नाला है, सर्विस रोड का जिक्र नहीं है।