फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Insects found in food and water cooler in DDU's Rani Laxmibai hostel

Gorakhpur News: डीडीयू के रानी लक्ष्मीबाई छात्रावास में भोजन और वाटर कूलर में मिले कीड़े

Wed, 23 Jul 2025 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Insects found in food and water cooler in DDU's Rani Laxmibai hostel
आधा भोजन करने के बाद कीड़ा दिखने पर सहमी छात्रा, शिकायत पर चुप रहने की दी गई हिदायत
विज्ञापन

छात्रावास में भोजन व वाटर कूलर में कीड़े दिखने के वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रानी लक्ष्मीबाई महिला छात्रावास में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। मंगलवार को छात्रावास में रह रही छात्रा ने आरोप लगाया कि उसके भोजन में कीड़ा मिला है। वहां लगे वाटर कूलर में भी कीड़े पाए गए। उसमें गंदगी भी मिली है। इससे संबंधित वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आरोप है कि छात्राओं के विरोध जताने पर उन्हें धमकाया भी गया।
डीडीयू के रानी लक्ष्मीबाई छात्रावास में मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे छात्रावास की एक छात्रा खाना खाने गई। उसने प्लेट में अपना खाना परोसा और खाने लगी। खाने के बीच में उसने ध्यान से देखा तो चावल में कीड़ा दिखा। इसके बाद छात्रा बीमार पड़ने की आशंका से परेशान हो गई। उसने वहां मौजूद अन्य छात्राओं और कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। छात्राओं ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने वहां मौजूद एक कर्मचारी से शिकायत की तो चुप रहने की हिदायत देते हुए धमकी दी गई।
विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि छात्रावास में सिर्फ भोजन ही नहीं बल्कि वाटर कूलर से मिलने पेयजल की स्थिति भी चिंताजनक है। वहां मौजूद वाटर कूलर के अंदर कीड़े तैरते दिखे। उसमें नीचे गंदगी भी जमी हुई थी। छात्राओं का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद सफाई और भोजन की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हो रहा, जिससे उन्हें अब अपने स्वास्थ्य की चिंता होती है। छात्राओं ने कई बार हॉस्टल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
वर्जन

छात्रावास में अब छात्रों के बीच से उनकी टीम बनेगी। छात्राएं अब भोजन की गुणवत्ता की जांच करेंगी। इसके साथ ही छात्राएं खुद ही खाने की मेन्यू भी तय करेंगी। छात्राओं के सेहत का विशेष ध्यान दिया जाएगा।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति डीडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed