फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Information received about involvement of five more people in admission fraud

Gorakhpur News: एडमिशन के फर्जीवाड़े में पांच और लोगों के शामिल होने की मिली जानकारी

Thu, 03 Apr 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Information received about involvement of five more people in admission fraud
कैंट पुलिस ने जांच की तेज, गिरफ्तार आरोपी वरिष्ठ लिपिक से पूछताछ में अहम जानकारी सामने आई
विज्ञापन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय में वर्ष 2020-21 में बीटेक कंप्यूटर साइंस के एडमिशन में फर्जीवाड़े की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। बुधवार को गिरफ्तार आरोपी वरिष्ठ लिपिक रवि मोहन श्रीवास्तव से कैंट पुलिस ने पूछताछ की। बताया जा रहा है कि पुलिस को काफी अहम जानकारियां मिली हैं। फर्जीवाड़े में पांच और लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है।
बताया जा रहा है कि लिपिक ने विश्वविद्यालय के तीन व बाहरी दो व्यक्तियों की मिलीभगत से छात्रों को पहले अपने झांसे में लिया। इसके बाद फर्जी प्रोविजनल एलाटमेंट लेटर और रजिस्ट्रेशन लेटर दिया था। इस पर किसी के हस्ताक्षर नहीं थे। बार-बार पूछने पर बाद में वरिष्ठ लिपिक छात्रों को टरकाता रहा। करीब एक साल बाद अचानक विश्वविद्यालय प्रशासन ने एडमिशन फर्जी करार देते हुए सभी छात्रों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
विज्ञापन

मामले में कोटे के तहत एडमिशन कराने वाले राहुल गुप्ता के पिता को जानकारी मिली तो उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क किया। जहां उन्हें बताया गया कि विश्वविद्यालय में कोई कर्मचारी कोटा नहीं है। विश्वविद्यालय ने यह भी जानकारी दी कि राहुल गुप्ता की फीस भी जमा नहीं है। इधर, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस को वरिष्ठ लिपिक के साथ इस फर्जीवाड़े में और पांच लोग के शामिल होने की जानकारी मिली। पुलिस पांचों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। बता दें कि मामले में बीटेक कंप्यूटर साइंस में एडमिशन में फर्जीवाड़ा मामले में जालसाजी के शिकार 32 में से सिर्फ ने एक छात्र की ओर से शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed