{"_id":"672153c6178c40dfd5010b9a","slug":"gorakhpur-news-information-about-bomb-in-three-flights-of-gorakhpur-panic-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-732207-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर की तीन फ्लाइटों में बम की सूचना, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर की तीन फ्लाइटों में बम की सूचना, हड़कंप
विज्ञापन
गोरखपुर। एयरपोर्ट पर मंगलवार शाम तीन फ्लाइटों में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। सबसे पहले शाम 5:49 बजे मुंबई से गोरखपुर आ रही फ्लाइट में बम की सूचना मिली। इसके बाद अकासा की गोरखपुर से बंगलूरू और फिर एलाइंस एयर की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली।
एयरपोर्ट प्रशासन को तीनों ही सूचनाएं एक्स हैंडल के माध्यम से मिलीं। सूचना पर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। तीनों फ्लाइटों की गहन जांच शुरू की गई। इससे पहले बृहस्पतिवार और रविवार को अकासा की फ्लाइट में बम की सूचना मिली थी।
मंगलवार शाम 5:49 बजे गोरखपुर से बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट में बम की सूचना मिली। सूचना मिलते ही बम थ्रेट असेसमेंट समिति के सभी सदस्य एयरपोर्ट निदेशक के कार्यालय में उपस्थित हो गए। एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट सुरक्षित लैंड कराकर यात्रियों को उतारा गया। सुरक्षा कर्मियों ने फ्लाइट की गहनता से जांच की, लेकिन कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
इसके बाद एयरपोर्ट पर अकासा और एलाइंस एयर की फ्लाइट में बम की सूचना मिली। इन दोनों फ्लाइट की भी जांच हुई। कोई संदिग्ध वस्तु न मिलने पर एयरपोर्ट प्रशासन ने राहत की सांस ली।
दो घंटे लेट से उड़ी इंडिगो की फ्लाइट
इंडिगो एयरलाइंस फ्लाइट शाम 5:41 बजे मुंबई से 229 यात्रियों को लेकर गोरखपुर पहुंची। अभी यात्री उतर ही रहे थे, तभी 5:49 बजे कंपनी को बम की सूचना मिली। तत्काल बम थ्रेट असेसमेंट समिति वहां पहुंच गई। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जांच पड़ताल के बाद फ्लाइट 162 यात्रियों को लेकर दो घंटे विलंब से 8:41 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी।
34 मिनट विलंब से उड़ी अकासा की फ्लाइट
अकासा की फ्लाइट में 184 यात्रियों को लेकर दिल्ली से गोरखपुर शाम 6:28 बजे पहुंची। 6:35 बजे बम की सूचना मिली। तत्काल सुरक्षा कर्मियों ने फ्लाइट की तलाशी शुरू की। जांच पड़ताल की वजह से 34 मिनट विलंब से फ्लाइट 7:54 बजे 77 यात्रियों को लेकर बंगलूरू के लिए उड़ान भरी। इसी तरह एलाइंस एयर की फ्लाइट एक घंटे विलंब से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। एलाइंस एयर की फ्लाइट शाम 6:43 बजे 62 यात्रियों को लेकर एयरपोर्ट पर पहुंची। 7:14 बजे फ्लाइट में बम की सूचना मिली। तलाशी लेने के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद फ्लाइट रात 8:20 बजे 31 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरी।
वर्जनतीन फ्लाइट में बम की सूचना मिली थी। टीमों ने तत्काल पहुंचकर जांच पड़ताल की। कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिला है। यात्रियों को कहीं कोई असुविधा नहीं होने दी गई।
-आरके पराशर, एयरपोर्ट निदेशक
बम की सूचना पर एयरपोर्ट पहुंचा था। तीन कंपनियों की फ्लाइट को एक्स हैंडल से सूचना आई थी। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। पहले मिली धमकियों की जांच पड़ताल चल रही है।
-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी