फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Inflation in gold, now 9 carat earrings and necklaces are also available in the market

BIS ने किया नियमों में बदलाव: अब सोने पर छाई महंगाई...तो 9 कैरेट के झुमके-हार और जेवर भी बाजार में

Sun, 20 Jul 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 20 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, Inflation in gold, now 9 carat earrings and necklaces are also available in the market
सोना-चांदी - फोटो : PTI

भारतीय मानक ब्यूरो ने शुक्रवार को 9 कैरेट के सोने को अनिवार्य हॉलमार्किंग कैटेगरी की सूची में शामिल कर दिया है। यह नई व्यस्था इसी महीने से लागू कर दी गई है। इसके साथ ही अब बाजार में 9 कैरेट के सोने के आभूषण कम कीमत में उपलब्ध हो जाएंगे। अभी तक 22 कैरेट (बुलियन), 20, 18 और 14 कैरेट के सोने के आभूषण ही चलन में थे।

विज्ञापन


सराफा मंडल के पूर्व महामंत्री महेश वर्मा ने बताया कि अब सभी ज्वेलर्स और हॉलमार्किंग सेंटरों को बीआईएस के नए नियमों का पालन करना होगा। नए नियम के अनुसार 9 कैरेट का सोना (375 टंच) अब अनिवार्य हॉलमार्किंग के दायरे में आ गया है। पहले 9 कैरेट के सोने पर यह जरूरी नहीं था, लेकिन अब ग्राहकों को सोने की शुद्धता की सही जानकारी देने के लिए इसकी भी हॉलमार्किंग जरूरी होगी। 

विज्ञापन

In Gorakhpur, Inflation in gold, now 9 carat earrings and necklaces are also available in the market
सोना- चांदी का भाव - फोटो : PTI
अगले तीन से चार दिन में ये हालमार्किंग सेंटरों के पास भी आ जाएगा। सराफा मंडल के संरक्षक पंकज गोयल ने बताया कि लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से सोने के आभूषण आम लोगों की पहुंच से दूर होते जा रहे थे। लोग बंधेल की तरफ जा रहे थे और ठगी के शिकार हो रहे थे। अब भाव के हिसाब से सोने के आभूषण आम लोगों की पहुंच में होंगे।

अध्यक्ष गणेश वर्मा ने कहा कि हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड सोना या जेवर ही खरीदना चाहिए। 24 कैरेट के सोने को सबसे ज्यादा शुद्ध माना गया है, लेकिन बेहद मुलायम होने के कारण उसकी ज्वेलरी नहीं बनती। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट के सोने का इस्तेमाल किया जाता है। अब लोग 9 कैरेट के आभूषण भी खरीद सकेंगे।
विज्ञापन

In Gorakhpur, Inflation in gold, now 9 carat earrings and necklaces are also available in the market
बुलियन - फोटो : ANI
कैरेट के हिसाब से ऐसे चेक करें कीमत
सराफा मंडल के पूर्व महामंत्री महेश वर्मा ने बताया कि मान लीजिए 24 कैरेट के सोने का दाम एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम है। यानी एक ग्राम सोने की कीमत हुई 10 हजार रुपये। ऐसे में 1 कैरेट शुद्धता वाले 1 ग्राम सोने की कीमत हुई 10,000/24 यानी 416 रुपये।

अब मान लीजिए आपका आभूषण 18 कैरेट सोने से बना है तो 18x416 यानी इसकी कीमत 7488 रुपये प्रति ग्राम हुई। अब आपकी ज्वेलरी अगर 18 कैरेट की है तो जितने ग्राम की है उसमें 7,488 रुपये का गुणा करके सोने की सही कीमत निकाल सकते हैं।
विज्ञापन

In Gorakhpur, Inflation in gold, now 9 carat earrings and necklaces are also available in the market
सोना खरीदते समय न करें ये गलतियां - फोटो : Adobe Stock
सोने का भाव प्रति दस ग्राम
- 24 कैरेट का 1 लाख रुपये ( बुलियन)
- 22 कैरेट का जेवर- 1,07 हजार रुपये (सभी मूल्य जोड़कर)- 916 टंच

- 18 कैरेट का जेवर- 90 हजार रुपये ( सभी मूल्य जोड़कर) -755 टंच

In Gorakhpur, Inflation in gold, now 9 carat earrings and necklaces are also available in the market
सोना खरीदते समय न भूलें ये बातें - फोटो : istock
- 20 कैरेट का जेवर- 96 हजार रुपये( सभी मूल्य जोड़कर)- 833 टंच

- 14 कैरेट का का जेवर- 75 हजार रुपये( सभी मूल्य जोड़कर)-585 टंच
- 9 कैरेट का जेवर- 55 हजार रुपये ( सभी मूल्य जोड़कर)- 375 टंच

(नोट- टंच दुकान की हॉलमार्किंग की बोलचाल का शब्द है, यह सोने की शुद्धता बताता है।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed