फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Infiltrator's sentence completed, will be sent to Bangladesh through embassy

Gorakhpur News: घुसपैठिए की सजा पूरी, दूतावास के जरिये भेजा जाएगा बांग्लादेश

Sun, 13 Jul 2025 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Infiltrator's sentence completed, will be sent to Bangladesh through embassy
पुलिस प्रशासन ने कोलकाता स्थित बांग्लादेशी दूतावास को सुपुर्द करने की शुरू की तैयारी
विज्ञापन

गोरखपुर। बड़हलगंज के एक गांव में डेढ वर्ष पहले अवैध रूप से घूमते हुए एक बांग्लादेशी नागरिक पकड़ा गया था। शनिवार को उसकी सजा पूरी हाे गई। रिहाई का आदेश मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन ने उसे कोलकाता स्थित बांग्लादेशी दूतावास को सुपुर्द करने की तैयारी शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 12 जनवरी 2024 को बड़हलगंज के चौतीसा गांव में रात में एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ मिला था। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि वह बांग्लादेश से आया है। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। बड़हलगंज पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। उसकी पहचान अरमान अली पुत्र खोजलू रहमान निवासी ठाकुर गांव थाना ओरीपुर बांग्लादेश के रूप में हुई। वह पुलिस को भारत में आने का कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाया था। इसके बाद एलआईयू, आईबी और एटीएस ने अरमान से पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि वह रोजगार की तलाश में अवैध तरीके से भारत में घुस आया। जिस समय वह पकड़ा गया था उससे 10 दिन बाद यानी 22 जनवरी को श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम अयोध्या धाम में होना था। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक को दूतावास पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed