फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Indigo Airlines will start flights to Bangalore, schedule released

Gorakhpur News: इंडिगो एयरलाइंस शुरू करेगा बंगलूरू की उड़ान, शेड्यूल जारी

Fri, 13 Dec 2024 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Indigo Airlines will start flights to Bangalore, schedule released
गोरखपुर। फ्लाइट से बंगलूरू का सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। इंडिगो एयरलाइंस 31 दिसंबर से एक बार फिर गोरखपुर से बंगलूरू के लिए प्रतिदिन उड़ान शुरू करने जा रहा है। एक साल पहले इंडिगो ने किन्हीं कारणों से हवाई सेवा बंद कर दी थी। इसके बाद से ही कंपनी गोरखपुर एयरपोर्ट पर स्लॉट की मांग कर रही थी। स्लॉट मिलते ही इंडिगो ने उड़ान की घोषणा कर फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया है। टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

दरअसल, अभी केवल अकासा की एक फ्लाइट बंगलूरू जाती है। एक फ्लाइट जाने से यात्रियों को महंगे दर से टिकट बुक कराने पड़ते हैं। अब इंडिगो के आ जाने से यात्रियों की जेब को भी राहत मिलेगी। प्रतिदिन बंगलूरू से दोपहर 2:20 बजे उड़ान भरकर इंडिगो की फ्लाइट शाम पांच बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरेगी।
विज्ञापन

यहां आधे घंटे रुककर शाम 5:35 बजे उड़ान भरेगी और रात 8:20 बजे बंगलूरू एयरपोर्ट पर उतरेगी। रॉयल टूर एंड ट्रेवल्स के मालिक अहमद माज ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस ने शेड्यूल जारी कर दिया है। बुकिंग भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिसंबर से दिल्ली और मुंबई के लिए स्पाइस जेट की शुरू होगी उड़ान
स्पाइसजेट ने 15 दिसंबर से गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत, मुंबई से सुबह 11 बजे आने वाली फ्लाइट 11:30 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। वहीं, दिल्ली से दोपहर 12:45 बजे आने वाली फ्लाइट दोपहर 1:15 बजे वापसी करेगी। अभी मुंबई जाने के लिए केवल इंडिगो की उड़ान उपलब्ध है। स्पाइसजेट ने गोरखपुर एयरपोर्ट पर अपना कार्यालय भी खोल लिया है और अब टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। इससे पहले पांच दिसंबर को स्पाइसजेट ने दोनों उड़ान शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन कार्यालय न खुलने के कारण उड़ान को आखिरी समय में रद्द कर दिया गया था। अब, नए कार्यालय के साथ कंपनी अपनी उड़ानों को गोरखपुर से फिर से शुरू कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed