{"_id":"689b9e55e8275948520068c9","slug":"gorakhpur-news-independence-day-railways-bought-11-thousand-flags-from-the-main-post-office-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1035112-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस : रेलवे ने मुख्य डाकघर से 11 हजार झंडे खरीदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस : रेलवे ने मुख्य डाकघर से 11 हजार झंडे खरीदे
विज्ञापन
एनटीपीसी ने दो हजार व अन्य रोजाना लोग खरीद रहे राष्ट्रीय ध्वज
गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस के लिए मुख्य डाकघर से सोमवार को रेलवे ने 11 और एनटीपीसी बांदा ने दो हजार झंडे खरीदे। सोमवार को रेलवे और एनटीपीसी बांदा से आए कर्मचारी झंडे ले गए। वहीं रोजाना बड़ी संख्या में लोग झंडों की खरीदारी कर रहे हैं। मुख्य डाकघर के सीनियर पोस्टमास्टर पीके पाठक ने बताया कि सभी डाकघरों में 30 रुपये में झंडे उपलब्ध हैं।
स्वतंत्रता दिवस के नजदीक आते ही तिरंगे झंडे की बिक्री तेज हो गई है। बाजार भी तिरंगे झंडे से पट गया है। बच्चों से लेकर बड़े तक झंडे की खरीदारी कर रहे हैं। इसी क्रम में डाक विभाग ने भी झंडे की बिक्री शुरू कर दी है। हालांकि तेजी से बिक्री के चलते झंडे कम पड़ रहे हैं। विभाग का कहना है कि जिले के हर डाकघर में झंडे बिक रहे हैं। जिस डाकघर में ज्यादा बिक्री होती है, उसे दूसरे डाकघरों से मंगाकर आपूर्ति दे दी जाती है। झंडे की कोई कमी नहीं है। लोग रोजाना झंडे खरीद रहे हैं।
सीनियर पोस्टमास्टर पीके पाठक ने बताया कि एकमुश्त झंडे रेलवे और एनटीपीसी बांदा फिलहाल ले गए हैं। अभी स्वतंत्रता दिवस में कुछ दिन बाकी हैं, कुछ और भी विभाग झंडे की खरीदारी कर सकते हैं।