फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Indecently touched girl students during a fight, case registered

Gorakhpur News: मारपीट के दौरान छात्राओं को किया बैड टच, केस दर्ज

Sun, 19 Oct 2025 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Indecently touched girl students during a fight, case registered
गीडा स्थित एक निजी कॉलेज में कबड्डी के दौरान दो कॉलेज की छात्राओं में हुई थी मारपीट
विज्ञापन

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
गोरखपुर। गीडा क्षेत्र स्थित एक निजी कॉलेज में कबड्डी मैच के दौरान दो कॉलेजों के बीच हुई मारपीट के दौरान एक पक्ष के छात्रों ने दूसरे पक्ष की छात्राओं को बैड टच किया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आने के बाद पीड़ित छात्राओं के कॉलेज के निदेशक ने दूसरे कॉलेज के अज्ञात छात्र-छात्राओं के खिलाफ मारपीट और यौन उत्पीड़न का केस गीडा थाने में दर्ज किया गया है।
गीडा स्थित एक निजी कॉलेज में शुक्रवार को जोनल स्पोर्ट्स 2025 की प्रतियोगिता का फाइनल कबड्डी मैच खेला जा रहा था। फाइनल मुकाबला दो कॉलेज की छात्राओं के बीच हुआ। मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें एक कॉलेज की टीम विजेता बनी। जैसे ही कॉलेज की छात्राएं जीत का जश्न मनाने लगीं, हारी हुई कॉलेज की छात्राएं और कुछ छात्र वहां पहुंच गए और विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि हारे हुए कॉलेज के कुछ छात्रों ने मारपीट के साथ विजेता टीम की छात्राओं के साथ बैड टच किया। मारपीट में चार छात्राएं घायल हुईं। एक छात्रा को परिजन निजी अस्पताल ले गए, जबकि तीन छात्राओं को कॉलेज प्रशासन ने जिला अस्पताल पहुंचाया। सभी छात्राएं बीबीए और बीसीए कोर्स की छात्राएं बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीडा थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि निदेशक की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वीडियो फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed