फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Income Tax raid, officers inside the house, no one could escape, even the back roads were guarded.

Gorakhpur News: आयकर का छापा, घर के अंदर अधिकारी, कोई भाग न सके पीछे के रास्तों पर भी रहा पहरा

Fri, 10 Jan 2025 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Income Tax raid, officers inside the house, no one could escape, even the back roads were guarded.
फ्लोर मिल कारोबारी के घर और अन्य ठिकानों पर पड़ा छापा
विज्ञापन

पहले से रणनीति तैयार कर आई है आयकर विभाग की टीम
गोरखपुर। फ्लोर मिल संचालक द्वारिका गोयल के घर सुबह अचानक आयकर विभाग की 25 सदस्यीय टीम पहुंची। हरिओमनगर स्थित घर के अंदर टीम के प्रवेश करते ही सुरक्षाकर्मी पीछे के साइड में खड़े हो गए। ताकि कोई अंदर से भाग न सके। यह सब देखकर यह माना जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम पहले से रणनीति और नक्शा बनाकर गोरखपुर आई है। इसी आधार पर छापा मार रही है।
सूत्रों के अनुसार फ्लोर मिल संचालक ने जिन उद्यमियों व व्यापारियों को आटा, सूजी, मैदा आदि की आपूर्ति की है अब उनकी भी सांस अटक गई है। टीम को द्वारिका गोयल के घर मंडल भर के कई व्यापारियों के लेन देन के रिकाॅर्ड मिले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि शुक्रवार को इन व्यापारियों से भी पूछताछ हो सकती है। इसकी आहट पाकर कई व्यापारी घर छोड़कर बाहर भी निकल गए हैं।
विज्ञापन

छाप पड़ते ही बाथरूम में चले गए कारोबारी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घर में छापा पड़ने की सूचना मिलते ही कई कारोबारी बाथरूम में चले गए। कोई एक घंटे तो कोई 45 मिनट बाद बाहर आया। फ्लोर मिल कारोबारी के यहां लैपटाप में भी कई जरूरी साक्ष्य मिले हैं। वहां से हार्ड डिस्क समेत विभिन्न फर्मों के दस्तावेज भी कब्जे में लिए गए हैं। टीम कारोबारी व उनके बेटे से दिन भर पूछताछ करती रही। पहले एक साथ पूछताछ की इसके बाद अकेले-अकेले बात की। आयकर से जुड़े सूत्रों की माने तो इसके अलावा आयकर टीम सिविल लाइंस के रियल इस्टेट के कारोबारी हरिओम नगर के अंदर वीआईपी काॅलोनी में स्थित घर पर देर रात तक जमी रही। बताया जा रहा है कि यहां भी टीम ने दोनों के मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क व कारोबार से जुड़े आवश्यक दस्तावेज कब्जे में लिए और जांच करने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को भोर में भी पड़ सकता है छापा
सूत्रों की माने तो आयकर विभाग की टीम शुक्रवार भोर में छापा मारने के लिए एक सूची तैयार कर ली है। पूछताछ और जांच में फ्लोर मिल संचालक के संपर्क में आए कई व्यापारियों के नाम टीम को मिले हैं। एक साथ शहर में दूसरे जिले की आयकर विभाग की गाड़ियों को देखकर हर कोई हैरान हो गया। दिन भर लोग इसको लेकर चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed