फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Include the history of Guru Tegh Bahadur in the education syllabus.

Gorakhpur News: गुरु तेग बहादुर का इतिहास शिक्षा के सिलेबस में करें शामिल

Mon, 06 Oct 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Include the history of Guru Tegh Bahadur in the education syllabus.
गोरखपुर। तख्त श्रीहरिमंदिर पटना साहिब की प्रबंधक कमेटी की ओर से आयोजित गुरु तेग बहादुर, भाई मति दास, भाई सति दास व भाई दयाला की 350वीं शहीदी शताब्दी पर पटना से निकली जागृति यात्रा रविवार को गोरखपुर पहुंची। महानगर के नौसड़ चौराहे पर सिख संगत और श्रद्धालुओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


यात्रा ट्रांसपोर्टनगर, बेतियाहाता, शास्त्री चौक, आंबेडकर चौक और पैडलेगंज से होकर मोहद्दीपुर गुरुद्वारे तक पहुंची। मोहद्दीपुर गुरुद्वारे में विशेष कीर्तन दरबार आयोजित किया गया, जिसमें पटना से आए रागी जत्था भाई कविंद्र सिंह ने कीर्तन किया। इस अवसर पर यात्रा के संयोजक तेजपाल सिंह ने सरकार से आग्रह किया कि गुरु तेग बहादुर का इतिहास शिक्षा के सिलेबस में शामिल किया जाए और उनके शहीदी दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। कथावाचक सुखदेव सिंह ने गुरु तेग बहादुर साहिब के जीवन और उनके शहादत के इतिहास पर प्रकाश डाला। जागृति यात्रा में पुरातन हस्तलिखित श्रीगुरु ग्रंथ साहिब और गुरू साहिब एवं शहीदों के पावन शस्त्र संगत को दर्शन के लिए प्रदर्शित किए गए। उत्तर प्रदेश में यात्रा के प्रभारी डॉ. गुरमीत सिंह लखनऊ और तेजपाल सिंह गोरखपुर के नेतृत्व में यात्रा का संचालन हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed