{"_id":"6837624c45b1d590ca0ae576","slug":"gorakhpur-news-in-the-new-delimitation-one-seat-of-district-panchayat-and-20-seats-of-area-panchayat-may-be-reduced-gorakhpur-news-c-7-1-hld1023-951861-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नए परिसीमन में जिला पंचायत की एक, क्षेत्र पंचायत की 20 सीटें हो सकती हैं कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नए परिसीमन में जिला पंचायत की एक, क्षेत्र पंचायत की 20 सीटें हो सकती हैं कम
विज्ञापन
ग्राम पंचायत की संख्या भी घटने के आसार
गोरखपुर। पंचायत चुनाव के लिए शासन की ओर से गठित टीम ने ग्राम पंचायतों के परिसीमन की प्रकिया शुरू कर दी है। केवल उन्हीं ग्राम पंचायतों का परिसीमन किया जाना है, जो निकायों के सीमा विस्तार के कारण प्रभावित हुई हैं। माना जा रहा है कि इस परिसीमन के बाद जिला पंचायत की एक और क्षेत्र पंचायत सदस्य की 20 सीटें कम हो सकती हैं। वहीं ग्राम पंचायत की संख्या में भी कमी आएगी।
जनपद में पहले ग्राम पंचायतों की संख्या 1,294 थी। निकायों का क्षेत्रफल बढ़ाने के दौरान यह संख्या घटकर 1,273 हो गई थी। निकायों का क्षेत्रफल बढ़ने से प्रभावित हुए ग्राम पंचायतों में ही परिसीमन शासन से बनी कमेटी ने शुरू कर दिया है। परिसीमन तीन ब्लॉक बड़हलगंज, उरुवा और पाली में ही किया जाएगा। परिसीमन के दौरान जनसंख्या के मानक भी पूरे करने हैं। शासनादेश के अनुसार ग्राम पंचायत की जनसंख्या 1,000 या उससे अधिक और क्षेत्र पंचायत की जनसंख्या 2,500 या उससे अधिक होनी चाहिए। इसी तरह जिला पंचायतों में जनसंख्या 50,000 या इससे अधिक होनी चाहिए।
निकाय परिसीमन में 22 ग्राम पंचायत पूरी तरह समाप्त हो गई थी। उधर तीन ग्राम पंचायतों का आधा भाग निकाय विस्तार में चला गया था। परिसीमन के दौरान तीन ब्लॉक बड़हलगंज, उरुवा और पाली में ही पड़ा था। विभागीय सूत्रों के अनुसार परिसीमन के जिला पंचायत की सीट 68 से घटकर 67 हो जाएगी। क्षेत्र पंचायतों सदस्यों की संख्या भी पिछले चुनाव के मुकाबले 20 कम होगी। उधर ग्राम पंचायतों की संख्या एक बढ़कर 1274 हो सकती है।
विज्ञापन
उपनिदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि गोरखपुर मंडल में परिसीमन शुरू हो गया है। पांच जून से पहले परिसीमन रिपोर्ट आने की उम्मीद है। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।