{"_id":"67f57e1e06bcd8847a049463","slug":"gorakhpur-news-in-the-midnight-the-car-of-a-young-man-travelling-with-the-help-of-google-map-got-stuck-on-the-railway-line-narrowly-escaped-an-accident-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-896423-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आधी रात में गूगल मैप के सहारे जा रहे युवक की कार रेलवे लाइन पर फंसी, बाल-बाल बचा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आधी रात में गूगल मैप के सहारे जा रहे युवक की कार रेलवे लाइन पर फंसी, बाल-बाल बचा हादसा
विज्ञापन
डोमिनगढ़ और जगतबेला स्टेशन के बीच सोमवार रात एक बजे हुई घटना, 57 मिनट तक ठप रहा आवागमन
बिहार के गोपालगंज जिले का रहने वाले कार चालक युवक पर आरपीएफ ने दर्ज किया केस
गोरखपुर। बीते नवंबर में बरेली में गूगल मैप देखकर जा रहे कार सवार अधूरे पुल से नीचे गिर गए थे। गोरखपुर में सोमवार की आधी रात गूगल मैप देखकर कार चालक डोमिनगढ़ और जगतबेला स्टेशन के बीच गोरखपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर पहुंच गया। ट्रैक के किनारे रखे पत्थर में कार फंस गई, इसी बीच मालगाड़ी आ गई। हालांकि दूर से ही कार को देखकर मालगाड़ी के लोको पायलट ने ब्रेक लगा दिया। इसके चलते करीब 57 मिनट तक ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। आरपीएफ ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर गाड़ी को सीज कर दिया है।
बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर गांव के रहने वाले आदर्श राय सोमवार को गोरखपुर आए थे। रात में घर जाने के लिए कहीं रास्ता न भटक जाएं, इस डर से गूगल मैप पर गोपालपुर का रास्ता सर्च कर निकले। जिस गोपालपुर को गूगल मैप पर उन्होंने सर्च किया था, वह बिहार नहीं बल्कि शहर से सटे डोमिनगढ़ के समीप रेलवे ट्रैक की दूसरी ओर स्थित एक गांव है। देर रात करीब एक बजे कार से रेलवे ट्रैक के किनारे पहुंच गए। इसी दौरान ट्रैक से सटकर रखे पत्थरों में कार फंस गई। इस बीच ट्रैक पर मालगाड़ी आ गई। हालांकि मालगाड़ी के चालक ने कार को दूर से देख लिया, जिसके बाद ब्रेक लगा दिया। मालगाड़ी कार से बिल्कुल सटकर खड़ी हुई। इससे हादसा बाल-बाल बच गया।
लोको पायलट और गार्ड ने दी सूचना
मेन ट्रैक पर हुई घटना की जानकारी मालगाड़ी के लोको पायलट और गार्ड ने उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद कंट्रोल से जानकारी आरपीएफ को हुई तो इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची। कार को किसी तरह ट्रैक से किनारे हटाया गया। इस बीच करीब 57 मिनट तक ट्रैक बाधित रहा। गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी अन्य ट्रेन का समय यहां से गुजरने का नहीं था। इससे ट्रेनों का आवागमन प्रभावित नहीं हुआ। आरपीएफ ने वाहन चालक के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर रेल अधिनियम के सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर रेलवे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। साथ ही कार को भी सीज कर लिया है।