{"_id":"67e4562e3ea4ef47f80866ec","slug":"gorakhpur-news-in-the-case-of-death-of-youtuber-mother-filed-a-case-against-four-people-including-her-husband-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-882392-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: यू-ट्यूबर की मौत मामले में मां ने पति समेत चार पर दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: यू-ट्यूबर की मौत मामले में मां ने पति समेत चार पर दर्ज कराया केस
विज्ञापन
पिपराइच। क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी यू-ट्यूबर निशा की मौत के मामले में उसकी मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मृतका की मां ने पति समेत चार लोगों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियायें की तलाश में दबिश दे रही है।
गुलरिहा थाने के जंगल डुमरी नंबर एक निवासी मृतक यू-ट्यूबर निशा की मां कौशल्या देवी ने मंगलवार को तहरीर देकर उसके पति पूर्णमासी, देवर पन्ने लाल, अच्छेलाल व पन्ने लाल की पत्नी के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि बीते 22 मार्च को परशुरामपुर गांव निवासी विवाहिता निशा का शव पंखे से लटकता हुआ मिला था।
कौशल्या देवी ने आरोप लगाया कि बेटी से उसके देवर पन्ने लाल, अच्छे लाल व पन्ने लाल की पत्नी मिलकर आए दिन मारपीट करते थे। यही नहीं दामाद को उकसा कर बेटी को प्रताड़ित करवाते थे। आरोप लगाया कि बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया गया है। उन्होंने हत्या की भी आंशका जताई हैं। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी जा रही है।