{"_id":"685314bc58794cd2d208827b","slug":"gorakhpur-news-in-the-allegation-of-extortion-of-40-lakhs-there-is-evidence-of-only-40-thousand-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-975612-2025-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मुंबई से व्यापारी ने गोरखपुर की महिला पर लगाया था ब्लैकमेल का आरोप- जांच में मिले चौंकाने वाले तथ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुंबई से व्यापारी ने गोरखपुर की महिला पर लगाया था ब्लैकमेल का आरोप- जांच में मिले चौंकाने वाले तथ्य
Thu, 19 Jun 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:04 AM IST
सार
व्यापारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पीपीगंज नगर पंचायत की एक महिला से करीब एक साल पहले मिस कॉल के जरिए उनका संपर्क हुआ। इसके बाद दोस्ती होने पर वीडियो कॉल पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो दिखाकर उसने ब्लैकमेल किया। 40 लाख रुपये की मांग की। हालांकि व्यापारी ने अभी तक केवल 40 हजार रुपये के लेनदेन का सबूत पुलिस को उपलब्ध कराया है
विज्ञापन
ब्लैकमेल करने का आरोप लगा
विस्तार
पीपीगंज थाने में मुंबई के एक व्यापारी ने कुछ दिनों पूर्व तहरीर देकर एक महिला पर ब्लैकमेल कर 40 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया। हालांकि, व्यापारी ने अभी तक केवल 40 हजार रुपये के लेनदेन का सबूत पुलिस को उपलब्ध कराया है, जो मुंबई से ही भेजा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
व्यापारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पीपीगंज नगर पंचायत की एक महिला से करीब एक साल पहले मिस कॉल के जरिए उनका संपर्क हुआ। इसके बाद दोस्ती होने पर वीडियो कॉल पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो दिखाकर उसने ब्लैकमेल किया।
विज्ञापन
महिला ने स्क्रीनशॉट और रिकॉर्डिंग के आधार पर व्यापारी को डराया कि उसके पति को मामले की जानकारी हो गई है और वे पुलिस में शिकायत करेंगे। इस तरह व्यापारी को कई बार ब्लैकमेल और डरा कर कई किस्तों में 40 लाख रुपया महिला ने ले लिया। पुलिस जांच में मामला साइबर अपराध का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
व्यापारी मुंबई के थाने में भी गया था जब वहां केस नहीं दर्ज हुआ तब गोरखपुर आया। इस संबंध में थाना प्रभारी पीपीगंज प्रभु दयाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।