{"_id":"6845e0acec1d4f0b8c0a03d5","slug":"gorakhpur-news-in-laws-beat-up-married-woman-for-dowry-case-filed-against-five-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-964002-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दहेज के लिए विवाहिता को ससुरालवालों ने पीटा, पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दहेज के लिए विवाहिता को ससुरालवालों ने पीटा, पांच पर केस
विज्ञापन
हरपुर बुदहट। क्षेत्र के मदनपुरा गांव में विवाहिता को दहेज में एक लाख रुपये और बाइक के लिए ससुरालवालों ने पीटकर घायल कर दिया। घटना पांच जून रात की है। विवाहिता के पिता रामदयाल की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने पति प्रिंस चौबे, ससुर देवेंद्र चौबे, सास मंशा देवी समेत पांच पर केस दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सहजनवां थाना क्षेत्र के भीटीरावत निवासी रामदयाल पाठक ने बेटी प्रीति की शादी हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के मदनपुरा निवासी प्रिंस चौबे के साथ इसी वर्ष मार्च में की थी। शादी के बाद अतिरिक्त दहेज में ससुराल पक्ष एक लाख रुपये और बाइक की मांग करते हुए विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद दोनों पक्ष में पंचायत भी हुई थी। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच जून की रात बेटी के ससुराल वाले उसकी पिटाई करने लगे। बेटी ने पड़ोस में भागकर जान बचाई। इसकी जानकारी हुई तो बेटी का इलाज कराया और घर लाए। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी।