{"_id":"68b4acd339ba903bb90bb775","slug":"gorakhpur-news-in-katsahara-a-10th-class-student-committed-suicide-by-hanging-himself-from-a-fan-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1055522-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कटसहरा में 10वीं के छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कटसहरा में 10वीं के छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा
हरपुर बुदहट। ग्राम पंचायत कटसहरा में शनिवार रात हाईस्कूल के छात्र विकास चौहान (18) ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह जब कमरा नहीं खुला, तो युवक की भाभी ने दरवाजा खटखटाया। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर हरपुर बुदहट पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच-पड़ताल की। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से उतारा और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि विकास के माता-पिता व बड़ा भाई काम के सिलसिले में हैदराबाद में हैं। विकास अपनी भाभी के साथ कटसहरा में रहकर एक निजी स्कूल में 10वीं की पढ़ाई कर रहा था। विकास की भाभी ने पूछताछ में बताया कि शनिवार रात भोजन के बाद वह कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह आठ बजे तक जब कमरा नहीं खुला तो दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न आने पर पड़ोसियों को जानकारी दी।
पूर्व प्रधान गुलाम नबी की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची। पुलिस दरवाजा तोड़ कर अंदर गई तो विकास छत के पंखे से लगाए गए फंदे से लटका था। उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव उतारा, वहीं फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि युवक के खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।