फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: IMA increased the facilities of super specialist doctors

Gorakhpur News: आईएमए ने बढ़ाई सुपर स्पेशिलिस्ट चिकित्सकों की सुविधा

Mon, 11 Aug 2025 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: IMA increased the facilities of super specialist doctors
आईएमए के निशुल्क क्लिनिक में तक 48 हजार मरीजों को दिया गया परामर्श
विज्ञापन

गोरखपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की तरफ से सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में संचालित में संचालित निशुल्क क्लिनिक में स्पेशलिस्ट के साथ ही अब सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की सुविधा भी बढ़ा दी गई है। इसमें शहर के नामचीन चिकित्सक निशुल्क परामर्श दे रहे हैं।
आईएमए के सचिव डॉ. वाई सिंह ने रविवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2017 से आईएमए क्लिनिक में अब तक लगभग 48,000 मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया जा चुका है। अब इसमें कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट, रेस्पिरेटरी डिजीज स्पेशलिस्ट, फिजिशियन, नाक, कान, गला रोग, बाल रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, मानसिक रोग, सर्जन, हड्डी रोग, स्त्री एवं प्रसूति विशेषज्ञ निशुल्क सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस सुविधा को जनमानस तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान की जरूरत है। भविष्य में ओपीडी में रियायती दरों पर जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराने की योजना है। इसके साथ ही ब्लड बैंक खोलने की प्रक्रिया भी चल रही है। इस दौरान आईएमए क्लिनिक इंचार्ज डॉ. विनय सिंह, डॉ. दिनेश चंद्र, मीडिया प्रभारी डॉ. संतोष शंकर रे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

ये चिकित्सक दे रहे निशुल्क सेवा
डॉ. एससी कौशिक, डॉ. एसके सिंह, डॉ. बीबी गुप्ता, डॉ. महेंद्र अग्रवाल, डॉ. प्रमोद नायक, डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव, डॉ. एकेसिंह, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. अश्वनी मिश्रा, डॉ. दुष्यंत सिंह, डॉ. अंजू जैन, डॉ. दिनेश चंद्रा, डॉ. गौरव पांडेय, डॉ. प्रतिभा गुप्ता, डॉ. आशा सिंह, डॉ. शांतनु प्रकाश अग्रवाल, डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. एपी गुप्ता, डॉ. एके सिंह , डॉ. एके छापड़िया, डॉ. संजय लॉट, डॉ. नदीम अर्शद, डॉ. मुकेश शुक्ला, डॉ. पीसी शाही, डॉ. केतन अग्रवाल, डॉ. मुकेश अग्रवाल, डॉ. संजीव कुमार सिंह आदि चिकित्सक निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed