{"_id":"676729d54976da117b08de15","slug":"gorakhpur-news-ima-elections-dr-y-singh-contender-for-the-post-of-secretary-released-the-manifesto-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-785368-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए चुनाव : सचिव पद के दावेदार डॉ. वाई सिंह ने जारी किया घोषणा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए चुनाव : सचिव पद के दावेदार डॉ. वाई सिंह ने जारी किया घोषणा पत्र
विज्ञापन
गोरखपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के चुनाव में इस बार प्रेसिडेंट, प्रेसिडेंट इलेक्ट, सचिव और मीडिया प्रभारी पद के लिए आमने-सामने का मुकाबला हो रहा है। 25 दिसंबर को मतदान होना है, जिसके लिए दावेदारों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच सचिव पद के दावेदार डॉ. वाई सिंह ने अपना चुनावी घोषणा पत्र सोशल मीडिया पर जारी किया है। इसमें उन्होंने चुनाव जीतने पर क्या-क्या कार्य करेंगे, उसका जिक्र किया है।
अंतिम बार हो रहे प्रेसिडेंट पद के चुनाव के लिए डॉ. नरेंद्र देव व डाॅ. प्रतिभा गुप्ता आमने-सामने हैं। डॉ. नरेंद्र देव पिछली बार भी मुकाबले में रहे। वहीं पहली बार हो रहे प्रेसीडेंट इलेक्ट पद के चुनाव के लिए डॉ. आरपी शुक्ला व डाॅ. अमित मिश्रा के बीच मुकाबला है। डॉ. अमित मिश्रा वर्तमान कमेटी में सचिव हैं। दो साल के लिए होने वाले सचिव के चुनाव में डाॅ. वाई सिंह व डा. संजीव सिंह के बीच जोर आजमाइश है। डॉ. वाई सिंह ने अपनी तरफ से सोशल मीडिया पर घोषणा पत्र जारी किया है। आईएमए के सदस्यों को अपना घोषणा पत्र भेजकर उससे समर्थन मांग रहे हैं। मीडिया प्रभारी पद के लिए डा. रीता मिश्रा व डा. एसएस रे चुनाव मैदान में हैं।
-- -
अभी तक 730 डॉक्टरों ने जमा किए हैं शुल्क
वार्षिक शुल्क जमा करने वाले सदस्य ही मतदान के अधिकारी होते हैं। अभी 565 सदस्यों ने वार्षिक शुल्क जमा किया है। इसके अलावा 165 सदस्यों ने शुल्क जमा कर नई सदस्यता ली है। शुल्क जमा करने वाले ये 730 डॉक्टर मतदाता बन चुके हैं। मतदान के दिन तक वार्षिक शुल्क जमा कर मतदाता बन सकते हैं। माना जा रहा है कि इन 165 नए सदस्यों पर चुनाव का रुख निर्भर होगा।
विज्ञापन
-- -- -
वर्जन
कुल सदस्य संख्या लगभग 1200 है, लेकिन मतदान का अधिकार अभी तक 730 लोगों ने ही हासिल किया है। जो भी सदस्य वार्षिक शुल्क जमा कर देंगे, उन्हें मतदान का अधिकार मिल जाएगा।
-डॉ. शशांक कुमार, चुनाव अधिकारी