{"_id":"673fa7980f842f482209df56","slug":"gorakhpur-news-if-you-rely-on-train-you-will-go-in-tilak-will-reach-in-wedding-procession-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-754889-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रेन के भरोसे रहे तो जाएंगे तिलक में, पहुंचेंगे बरात में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रेन के भरोसे रहे तो जाएंगे तिलक में, पहुंचेंगे बरात में
विज्ञापन
गोरखपुर। कोहरे से ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला शुरू हो गया है। हमसफर एक्सप्रेस सात से आठ घंटे की देरी से चल रही है। गोरखधाम और वैशाली एक्सप्रेस भी पांच घंटे लेट है। बुधवार को बिहार संपर्क क्रांति 11 घंटे देर से चली। स्पेशल ट्रेनों का तो कोई भरोसा ही नहीं है। ऐसे में अगर किसी करीबी की शादी में ट्रेन से दिल्ली जाकर समारोह में शामिल होने की तैयारी में हैं तो समय का ध्यान रखें। ट्रेनों के लेट होने कई लोग शादी समारोह में काफी देरी से पहुंचे हैं।
कुशीनगर निवासी दिग्विजय शुक्ला भांजी के घर शादी में शामिल होने दिल्ली गए थे। बुधवार को दिन में कार्यक्रम था। इन्हें ट्रेन से सुबह आठ बजे आनंद विहार पहुंचना था, लेकिन ट्रेन पहुंची शाम चार बजे। जब तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, वहां सब कुछ संपन्न हो चुका था। लौट रहे रिश्तेदारों से अपनी बेबसी बयां कर वापस निकले तो जाम में फंस गए। जब तक स्टेशन पर पहुंचे तो जिस ट्रेन से वापसी का टिकट था, वह भी छूट गई थी। आधी रात तक स्टेशन पर वक्त गुजारने के बाद बनारस की ट्रेन से लखनऊ के लि निकले। यह ट्रेन भी लेट हो गई। लखनऊ से गोरखपुर आने के लिए कोई ट्रेन नहीं मिली तो रोडवेज बस से शाम तक वापस गोरखपुर पहुंचे। ऐसे कई लोग रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के लेट से अपनों की शादी में जाने से वंचित रह गए।
गोरखपुर से छपरा के लिए ट्रेन के इंतजार में रेलवे स्टेशन के बाहर टहल रहे विरेंद्र पांडेय ने बताया कि सर्दी शुरू होते ही ट्रेनों की गति बिगड़ गई है। 22 तारीख को एक शादी में शामिल होना है, लेकिन 21 तारीख को ही निकल लिए हैं। समय बचाने के चक्कर में ट्रेन लेट हो गई तो कार्यक्रम छूट जाएगा।