{"_id":"68a230aa06b846e36f0e222f","slug":"gorakhpur-news-if-there-is-no-parking-in-commercial-buildings-then-sealing-action-will-be-taken-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1039948-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: काॅमर्शियल भवनों में पार्किंग नहीं तो सीलिंग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: काॅमर्शियल भवनों में पार्किंग नहीं तो सीलिंग की कार्रवाई
विज्ञापन
शहर के प्रमुख मार्गों पर आज से होगी पार्किंग की जांच, जीडीए चलाएगा सघन अभियान
गोरखपुर। शहर में जाम की समस्या को दूर करने और यातायात को सुगम बनाने के लिए जीडीए सोमवार से अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके तहत कसया रोड, बेतियाहाता रोड, मोहद्दीपुर रोड, मेडिकल कॉलेज रोड, गोरखनाथ रोड, गोलघर और रेती रोड पर बने काॅमर्शियल व बड़े आवासीय भवनों की पार्किंग का निरीक्षण किया जाएगा। जीडीए ने स्पष्ट किया है कि स्वीकृत मानचित्र के अनुसार निर्धारित पार्किंग स्थल न मिलने पर सीधे सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
सभी भवन मालिकों को निर्देश दिया गया है कि वे मौके पर स्वीकृत नक्शा प्रदर्शित करें। प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार कई भवनों में बेसमेंट पार्किंग स्थल पर नियम विरुद्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इनमें क्लिनिक, जिम, रेस्टोरेंट, लैब, ब्यूटी पार्लर और गोदाम शामिल हैं। वहीं, वाहनों को सड़क पर खड़ा कर जाम की स्थिति पैदा की जा रही है।
प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि सहायक अभियंताओं के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं। अवर अभियंता पहले ही भवनों का सत्यापन कर रिपोर्ट दे चुके हैं। सोमवार से टीमें मौके पर मानचित्र मिलान कर कार्रवाई करेंगी। यदि निर्धारित पार्किंग स्थल का दुरुपयोग पाया गया तो भवन सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
चार माह पूर्व भी जीडीए ने बेतियाहाता और मेडिकल कॉलेज रोड पर अभियान चलाया था। तब 40 भवन चिह्नित किए गए थे और 20 से अधिक में पार्किंग व्यवस्था बहाल कराई गई थी। हालांकि, अब कई जगहों पर स्थिति फिर से पूर्ववत हो गई है।