फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: If name and address are wrong in Khatauni then you will be left running

Gorakhpur News: खतौनी में नाम-पता गलत चढ़ गया तो दौड़ते रह जाएंगे

Thu, 19 Sep 2024 05:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: If name and address are wrong in Khatauni then you will be left running
गोरखपुर। जमीन के बैनामे के बाद खारिज-दाखिल होने या बिक्री के बाद वारिश का नाम गलत चढ़ गया हो तो उसे दुरुस्त कराने के लिए दौड़ते रह जाएंगे। धारा 32/38 के तहत खतौनी में त्रुटि को सही कराने के लिए एक हजार से ज्यादा मामले लंबित हैं। बहुत सारे ऐसे भी मामले हैं जिनमें लेखपाल से लेकर तहसीलदार ने रिपोर्ट लगा दी है, लेकिन एसडीएम कोर्ट से आदेश ही जारी नहीं हुआ।
विज्ञापन


सदर तहसील में बशारतपुर के धीरेंद्र शर्मा ने दो वर्ष पहले खतौनी को ठीक करने के लिए आवेदन किया। आराजी संख्या 450/2 मि मौजा बशारतपुर की खतौनी में त्रुटिवश जमीन विक्रेता के वारिसों का नाम दर्ज हो गया। आवेदन में नाम हटाने के लिए अनुरोध किया। जिस पर लेखपाल व तहसीलदार ने रिपोर्ट भी लगा दी, लेकिन अभी तक कोई आदेश नहीं हुआ। ऐसे ही बहुत सारे मामले अटके पड़े हैं, जिसे लेकर लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


-
कोट
खतौनी को रियल टाइम अपडेट किया जा रहा है। इसके चलते भी कुछ दिक्कतें आई हैं। सभी लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया गया है।
कृष्णा करुणेश, डीएम


केस एक
मौजा बिलंदपुर में शिवगोपाल का नाम आराजी संख्या 231 में 1410 से 1415 फसली तथा 1422 से 1427 फसली में था। लेकिन अगली फसली वर्ष की खतौनी में लेखपाल की गलती की वजह से नाम नहीं चढ़ा। शिवगोपाल ने दो वर्ष पहले एसडीएम सदर के कोर्ट में नाम चढ़ाने के लिए आवेदन किया। लेखपाल और तहसीलदार ने रिपोर्ट भी लगा दी, लेकिन मामला एसडीएम के यहां लंबित है। शिवगोपाल नाम चढ़वाने के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दो
शिवाजीनगर कॉलोनी निवासी करुणेंद्र कुमार राय के पिता का नाम खतौनी में गलत चढ़ गया। नाम सही कराने के लिए उन्होंने एक साल पहले आवेदन किया। अभी तक खतौनी में पिता का नाम ठीक नहीं हो पाया। नाम ठीक कराने के लिए वे तहसील का चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed