{"_id":"689cf6df4d89fdca3503a031","slug":"gorakhpur-news-if-a-transport-corporation-bus-is-found-parked-on-the-road-action-will-be-taken-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1036700-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सड़क पर खड़ी मिली परिवहन निगम की बस तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सड़क पर खड़ी मिली परिवहन निगम की बस तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
कमिश्नर अनिल ढींगरा ने की संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक
गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने आयुक्त सभागार में बुधावार को संभागीय परिवहन प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अवैध टैक्सी स्टैंडों, डग्गामार वाहनों व बसों के संचालन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि सड़क पर परिवहन निगम की बसें खड़ी मिलें तो चालान किया जाए। चालक पर केस दर्ज भी किया जाएगा।
उन्होेंने संभागीय परिवहन अधिकारी को कठोरतम कार्रवाई का निर्देश देते हुए कहा कि अवैध टैक्सी स्टैंडों व डग्गामार वाहनो के संचालन पर रोक लगाएं नही तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने सड़कों पर रोडवेज की बसों के खडा होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आरएम रोडवेज को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि रोडवेज की सभी बसें बस स्टैंड के अंदर ही खडी हों।
उन्होंने एसपी ट्रैफिक को निर्देश दिया कि यदि रोडवेज की बसें सड़कों पर खड़ी होती हैं तो उनका चालान करते हुए ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर भी करें। उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिया कि ओवर लोड वाहनों का पहली बार पर जुर्माना तथा तीन से अधिक बार चालान वाले वाहनों का परमिट निरस्त कर उन्हें जब्त किया जाए। कमिश्नर ने महिला सुरक्षा को लेकर ऑटो, ई-रिक्शा और रैपिडो पर चालक का नाम मोबाइल नंबर व आधार नंबर आदि लिखवाने को कहा। उन्हाेंने ठेले खोमचे वालों की ओर से अवैध रूप से कब्जे पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मार्गाे को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।