फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: I am leaving, don't look for me mom and dad...

Gorakhpur News: मैं जा रहा हूं, मुझे मत ढूंढना मम्मी-पापा...

Sat, 18 Jan 2025 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: I am leaving, don't look for me mom and dad...
भाजपा नेता का 13 साल का बेटा हो गया लापता
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी
गोरखपुर। ‘मैं जा रहा हूंं, मम्मी-पापा मुझे मत ढूंढना, न ही मेरे दोस्तों को परेशान करना, पुलिस को भी मत बताना। मैं अपनी मर्जी से जा रहा हूं, बहुत जल्द फिर वापस आ जाऊंगा।’ कक्षा आठ में पढ़ने वाला 13 साल का ऋषभ वर्मा ये बातें अपनी नोटबुक में लिखकर घर से कहीं चला गया है। शाहपुर क्षेत्र के बशारतपुर के प्रगति विहार निवासी भाजपा के मंडल अध्यक्ष शिशिर वर्मा ने शुक्रवार रात बेटे के लापता होने की जानकारी थाने में दी। पुलिस केस दर्ज कर किशोर की तलाश कर रही है।


भाजपा मंडल अध्यक्ष की तहरीर के अनुसार, शुक्रवार शाम सवा चार बजे उनका बेटा साइकिल से कहीं निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा। घर पर बेटे द्वारा लिखा गया पत्र मिला। बेटे का पत्र पढ़कर वह दंग रह गए। शाहपुर पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरे से किशोर की तलाश कर रही है। भाजपा नेता ने बताया कि उनका बेटा पढ़ने में बहुत होनहार है। शनिवार को उसके स्कूल में पीटीएम है। घर छोड़कर क्यों गया है, मिलने पर ही पता चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article