{"_id":"681faee597c72dc48304f022","slug":"gorakhpur-news-hut-caught-fire-woman-beaten-up-for-protesting-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-931292-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: झोपड़ी में लगी आग, विरोध पर महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: झोपड़ी में लगी आग, विरोध पर महिला को पीटा
विज्ञापन
गोला थाना क्षेत्र के अकोल्हा गांव की है घटना, तमंचा के साथ पकड़कर आरोपी को ग्रामीणों ने पीटा
बनवारपार/गोला। थाना क्षेत्र के अकोल्हा गांव में एक झोपड़ी में आग लग गई। गांव के शख्स पर महिला ने आरोप लगाया तो उसने तमंचा निकालकर पीट दिया। इस पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर धुनाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया।
इधर, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को काबू किया। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि घटना के पीछे दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
अकोल्हा निवासी सुमन ने तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह सात बजे के करीब गांव एक व्यक्ति ने झोपड़ी में आग लगा दी। विरोध पर उसने तमंचा निकाल लिया और मारपीट की। जानकारी पर पहुंचे भाइयों व ग्रामीणों की मदद से जान बची। पीड़िता ने बताया कि अभी एक माह पूर्व आरोपी युवक ने पीड़िता की बड़ी बहन के लड़के काे पीट दिया था। इसमें उसका पैर फ्रैक्चर हो गया था। परिजनों ने मुख्यमंत्री समेत अफसरों को प्रार्थना पत्र रजिस्ट्री कर कार्रवाई की मांग की थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पर पूर्व में हत्या जैसे गंभीर मामले दर्ज है। इधर, तमंचा के साथ युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।