फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Husband tried to commit suicide after seeing his wife with another man

Gorakhpur News: पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने की सुसाइड की कोशिश

Thu, 31 Jul 2025 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Husband tried to commit suicide after seeing his wife with another man
विरोध पर पत्नी ने प्रेमी संग की थी पति से मारपीट, पिता ने बहू समेत अन्य के खिलाफ थाने में दी तहरीर
विज्ञापन

गोरखपुर। एक गांव के युवक ने पत्नी को दूसरे के साथ देखकर खुदकुशी करने की कोशिश की। बेटी के शोर मचाने पर परिजन वहां पहुंचे और उसे फंदे से नीचे उतारा। गंभीर हाल में सीएचसी सहजनवां लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसका उपचार चल रहा है। युवक के पिता ने बहू और कुछ अन्य लोगों के विरुद्ध सहजनवां थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवक के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 17 जुलाई को उसके बेटे ने घर अंदर अपनी पत्नी को दूसरे के साथ देख लिया था। विरोध करने पर उसकी पत्नी और उसके साथ मौजूद लोगों ने बेटे को पीट दिया। इसकी शिकायत 19 जुलाई को तहसील समाधान दिवस पर बेटे ने की। सीओ गीडा को जांच मिली थी। इस घटना के बाद से वह आहत था। इसी बीच बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे उसने फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। गनीमत थी कि उसी दौरान उसकी बेटी वहां पहुंच गई और पिता को फंदे से लटका देख शोर मचाने लगी। इसके बाद घर के सभी सदस्य वहां पहुंचे और फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सहजनवां महेश चौबे बने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed