{"_id":"67a515c7205c6f03fa0afad2","slug":"gorakhpur-news-husband-sets-fire-to-house-after-quarreling-with-wife-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-832579-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पत्नी से झगड़ा कर पति ने घर में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पत्नी से झगड़ा कर पति ने घर में लगाई आग
विज्ञापन
पादरी बाजार इलाके का मामला
पति को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
पादरी बाजार (गोरखपुर)। गुलरिहा क्षेत्र के पादरी बाजार इलाके में बृहस्पतिवार की शाम किसी बात को लेकर दंपती के बीच झगड़ा शुरू हो गया। अचानक बाहर निकलकर नाराज पति ने पेट्रोल छिड़क कर घर में आग लगा दी। घर में रखा सामान धूं-धूं कर जलने लगा। सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गुलरिहा पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पादरी बाजार इलाके का एक शख्स चेन्नई रहकर पेंट पाॅलिश का काम करता है। घर पर पत्नी और बच्चे रहते हैं। आसपास के लोगाें ने बताया कि पति मंगलवार की रात चेन्नई से घर पहुंचा था। घर पर संदिग्ध युवक और युवती को देखकर अपनी पत्नी से पूछताछ की। इसका जवाब पत्नी नहीं दे पाई। उसने गुलरिहा थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर जाकर मामला शांत करा दिया।
आसपास के लोगों का कहना था कि पति, पत्नी के चरित्र पर शक कर रहा था, इसे लेकर दोनों के बीच विवाद था। बृहस्पतिवार शाम नशे में घर पहुंचा पति, पत्नी से झगड़ा कर घर में आग लगा दी। घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।